Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
TV Debut Neetu Kapoor Debut in television industry as a judgue in reality show dance deewane junior with nora fatehi and Marzi Pestonji
{"_id":"622f1ed7eeae7f3a2909872e","slug":"tv-debut-neetu-kapoor-debut-in-television-industry-as-a-judgue-in-reality-show-dance-deewane-junior-with-nora-fatehi-and-marzi-pestonji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor TV Debut: फिल्मों के बाद टीवी में धमाल मचाने के लिए तैयार नीतू कपूर, इस रियलिटी शो को करेंगी जज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Neetu Kapoor TV Debut: फिल्मों के बाद टीवी में धमाल मचाने के लिए तैयार नीतू कपूर, इस रियलिटी शो को करेंगी जज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री में रियलिटी शोज धमाल मचा रहे हैं और इन्हें जज करने वाले सेलेब्स भी चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर लंबे समय से डांस के रियलिटी शोज में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में नीतू कपूर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब नीतू कपूर टेलीविजन डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नीतू कपूर रियलिटी शो में बतौर जज नजर आएंगी, जो अभिनेत्री के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है।
2 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : social media
दरअसल, नीतू कपूर अपना टेलीविजन डेब्यू डांस रियलिटी शो में जज बनने के साथ कर रही हैं। वह रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' की जज की कुर्सी को संभालेंगी, जिसमें 4 से 14 साल तक के बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाएंगे। ये इस रियलिटी शो का पहला सीजन है, जिसमें बच्चे नजर आएंगे। नीतू कपूर के साथ इस शो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर व डांसर मर्जी पेस्तोनजी दिखाई देंगे।
3 of 4
नीतू कपूर
- फोटो : social media
नीतू कपूर इस शो को जज करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने इस खबर को कंफर्म भी किया है और बताया कि उन्हें डांस करना काफी ज्यादा पसंद है। नीतू कपूर का कहना है कि वह खुद बहुत अच्छी डांसर नहीं हैं लेकिन उन्हें हमेशा से डांस करना काफी पसंद रहा है। वह टीवी के जरिए लोगों के घर-घर तक पहुंचने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मर्जी पेस्तोनजी, नीतू कपूर, नोरा फतेही
- फोटो : social media
नीतू कपूर का ये पहला रियलिटी शो हैं, जिसे वह जज कर रही हैं लेकिन मर्जी और नोरा फतेही पहले भी रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुके हैं। मर्जी 'डांस इंडिया डांस', 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम' जैसे शोज को जज कर चुके हैं। वहीं, नोरा 'डांस दीवाने' में बतौर जज मलाइका अरोड़ा की जगह ले चुकी हैं। वहीं, अब ये तीनों सितारे एक साथ रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।