सब्सक्राइब करें

Dipika Kakar: अपने पैरेंट्स की बुराई करने पर ट्रोल हुई दीपिका कक्कड़, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा अभिनेत्री ने?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Mar 2025 07:12 PM IST
सार

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पैरेंट्स के बारे में ऐसा कुछ कह दिया कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। क्या है, ये पूरा मामला जानिए? 

विज्ञापन
Tv Dipika Kakar Talk About Her Parents In Recent Interview Troll By Social Media Users
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर कई टीवी सीरियल किए, वह फीमेल ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन फैमिली और बच्चे की परवरिश के लिए एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल से ब्रेक ले लिया। वह बतौर यूट्यूबर जरूर एक्टिव रहीं, व्लॉगिंग के जरिए दर्शकों के बीच रहीं। लेकिन समय-समय पर दीपिका को सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। हाल ही में अपने पैरेंट्स के लिए एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कह दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खरी सुना दी। 

Trending Videos
Tv Dipika Kakar Talk About Her Parents In Recent Interview Troll By Social Media Users
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika
एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स के बारे में क्या कहा 
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया। जिसमें वह अपने करियर, लाइफ के बारे में कई सारी बातें बता रही थीं। इस दौरान दीपिका ने अपनी शादी के वक्त का एक किस्सा साझा किया। वह कहती हैं, ‘ हमारी शादी मौदहा (उत्तर प्रदेश) यानी शोएब के होमटाउन में हुई। वहां शोएब की तरफ के सारे लोग थे। हम लड़की वाले थे। मेरे पैरेंट्स ने एक काम नहीं किया शादी में, एक तैयारी नहीं की है शादी की। मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कहना चाहती हूं।’ जब दीपिका का यह बयान वायरल हुआ तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी-खरी सुना दी। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपिका को इस तरह से अपने पैरेंट्स को कमतर नहीं दिखाना चाहिए। कुछ यूजर्स ने कहा कि दीपिका की मां, उसके बेटे की परवरिश में पूरा सपोर्ट करती है, फिर भी एक्ट्रेस इस तरह की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Dipika Kakar Talk About Her Parents In Recent Interview Troll By Social Media Users
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika
शोएब इब्राहिम ने दीपिका की मां को दिया घर 
दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पा चाहे कितना ही ट्रोल होते हों। वह अपने लोगों का ख्याल रखना जानते हैं। हाल ही में शोएब ने अपनी सास यानी दीपिका कक्कड़ की मां को एक घर गिफ्ट किया। दीपिका की मां, अपने नाती की परवरिश में पूरा सपोर्ट करती हैं। 
Tv Dipika Kakar Talk About Her Parents In Recent Interview Troll By Social Media Users
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika
दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टर शेफ 
पिछले दिनों दीपिका एक रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपनी कुकिंग का हुनर दिखा रही थीं। लेकिन कुछ हफ्तों तक इस शो में बने रहने के बाद एक्ट्रेस ने यह शो छोड़ दिया। इसकी वजह उन्होंने अपने हाथों में दर्द की समस्या को बताया। इस शो में जरिए दीपिका कक्कड़ ने चार साल के बाद टीवी पर कमबैक किया था। 
विज्ञापन
Tv Dipika Kakar Talk About Her Parents In Recent Interview Troll By Social Media Users
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika
एक्ट्रेस अकसर होती हैं ट्रोलिंग का शिकार 
जब दीपिका कक्कड़ शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा थीं तब भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। इस शो में रोते हुए एक्ट्रेस ने खुद को होममेकर, होम कुक बताया और इसे अपनी पहचान का अहम हिस्सा माना। दीपिका का यह रोना-धोना देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। अपने यूट्यूब चैनल पर जो व्लॉग भी दीपिका कक्कड़ डालती हैं, उन्हें लेकर भी वह कई बार ट्रोल होती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed