फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: अनुपमा से इशिता तक, बचपन में ऐसी दिखती थीं टीवी की ये खूबसूरत बहुएं, पहचान पाना होगा मुश्किल

Mon, 15 Nov 2021 02:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Nov 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
TV: From Anupama to Ishita, these TV actress look beautiful in childhood see photos
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हर कोई अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, जब जब किसी अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर सामने आती है, तो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है। लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं हैं। टीवी अभिनेत्रियों ने संस्कारी बहुओं के रूप में घर-घर तक पहचान बनाई है। इस स्टोरी में टीवी इंडस्ट्री की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों की बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं।


रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ जब से टेलीकास्ट हुआ है, तब से ही टीआरपी के चार्ट में राज कर रहा है। इस शो की कहानी और किरदारों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और सबसे ज्यादा जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है वो रूपाली हैं। एक बार एक्ट्रेस ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पापा की गोद में नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में रूपाली काफी क्यूट लग रही थीं।  
TV: From Anupama to Ishita, these TV actress look beautiful in childhood see photos
आयशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा सिंह
आयशा सिंह इन दिनों टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई जोशी के किरदार में नजर आ रही हैं। सीरियल में उनकी और नील भट्ट की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। आयशा शो में काफी क्यूट नजर आती हैं और बचपन में भी वह काफी क्यूट थीं। आप इस तस्वीर में ये देख सकते हैं।

TV: From Anupama to Ishita, these TV actress look beautiful in childhood see photos
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ में निगेटिव किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में ऐश्वर्या की हरकतों को फैंस ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस बचपन में काफी प्यारी दिखती थीं। उनकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह काफी प्यार से हंसते हुए नजर आ रही थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: From Anupama to Ishita, these TV actress look beautiful in childhood see photos
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘ये हैं मोहब्बतें’ से घर-घर में पहचान बनाई है। इसमें दिव्यांका के काम को खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, लोग उनकी तारीफ करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी बचपन में भी काफी क्यूट थीं। उनके चेहरे की मासूम मुस्कुराहट इस तस्वीर में देख सकते हैं।  

विज्ञापन
TV: From Anupama to Ishita, these TV actress look beautiful in childhood see photos
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुंबुल तौकीर खान
सुंबुल तौकीर सीरियल ‘इमली’ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में एक्ट्रेस का किरदार काफी सिंपल हैं। वह गांव की लड़की बनकर रहती हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि सुंबुल बचपन से ही काफी स्टाइलिश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed