फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन्स के लिए बुरी खबर, 'ये है मोहब्बतें' की जगह अब दिखेगा यह सीरियल

Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Tv Serial Mariam Khan Reporting Live To Replace Yeh Hai Mohabbatein
Ye Hai Mohabbatein

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर टीवी के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के फैन्स के लिए बुरी खबर है। स्टार प्लस पर अब यह शो शाम 7:30 बजे नहीं दिखेगा। इस स्लॉट पर नया शो 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' दिखाया जाएगा। 

Tv Serial Mariam Khan Reporting Live To Replace Yeh Hai Mohabbatein
Ye Hai Mohabbatein

हालांकि, फैन्स के लिए राहत की बात यह है कि एकता कपूर का मशहूर शो 'ये है मोहब्बतें' ऑफ-एयर नहीं होने वाला है। चैनल ने इस शो के प्रसारण का वक्त बदलने का फैसला किया है। 21 मई से यह सीरियल रात  10:30 बजे दिखाया जाएगा। 

Tv Serial Mariam Khan Reporting Live To Replace Yeh Hai Mohabbatein
Mariam Khan Reporting Live

स्टार प्लस का नया टीवी सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' आठ साल की बच्ची मरियम की कहानी है जो जिंदगी को अपने अलग नजरिये से देखती है। इसकी कहानी भोपाल की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है। 9 वर्षीय देशना दुगड़ इस शो में लीड किरदार में दिखेंगी। इंदौर की रहना वाली देशना टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'बाल कृष्ण' में भी नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Serial Mariam Khan Reporting Live To Replace Yeh Hai Mohabbatein
Deshna Dugad

टीवी सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' के ट्रेलर को भी खूब पसंद किया जा रहा है। टीआरपी की रेस में खुद को बनाए रखने के लिए स्टार प्लस ने शोज और थीम पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। महिलाओं के बाद अब वह उन शोज को प्राथमिकता दे रहा है जिसकी लीड किरदार एक बच्ची है। हाल ही में चैनल ने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' लॉन्च किया है। यह भी एक बच्ची की कहानी है जो बड़ी होकर सिंगर बनना चाहती है।

विज्ञापन
Tv Serial Mariam Khan Reporting Live To Replace Yeh Hai Mohabbatein
Erica Fernandes - फोटो : Instagram

वहीं, सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की बात करें तो इसकी लोकप्रियता देखते हुए प्रोज्यूसर्स ने इसके स्पिन-ओवर पर भी काम शुरू कर दिया है। स्पिन-ओवर शो का नाम 'ये है चाहतें' रखा गया है। खबर है कि सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में 'सोनाक्षी' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस 'ये है चाहतें' में भी लीड किरदार निभाती दिखेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed