टीवी सीरियल रोज अपनी कहानी में कुछ नयापन लेकर लौटते हैं और यही नया पन दर्शकों की उत्सुकता हमेशा कायम रखता है। इतना ही नहीं सीरियल्स की कहानी कई बार हम लोगों की असल जिंदगी से भी काफी मिलती जुलती है। इस वजह से भी लोग टीवी के इन किरदारों से खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं। दर्शक अपने पसंदीदा शो की आगे की कहानी जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं और निर्माता भी अपने दर्शकों का पूरा ध्यान रखते हुए एक से बढ़कर एक ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस समय के टीआरपी लिस्ट के किस शो में क्या होने वाला है।
TV Serials Update: अक्षु-अभि के बीच होगी तीसरे की एंट्री..अनु के खिलाफ होगी पाखी, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
स्टार प्लस के दमदार शो 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा जैसे ही घर लौटती है, वह बरखा के साथ पाखी को देखकर नाराज हो जाती है। इसके बाद पाखी अनुपमा की हैसियत पर सवाल उठाते हुए उससे बदतमीजी करती है। हालांकि इस बात पर अनुपमा भी अपनी जिद्दी बेटी को करारा जवाब देती है। जहां एक तरफ अनुपमा पाखी के साथ बरखा की भी क्लास लगाती दिखाई देगी, वहीं पाखी को ढूंढते हुए वनराज कपाड़िया मेंशन पहुंच जाता है और उससे वहां से चलने के लिए कहता है। लेकिन पाखी मना कर देती है और अनुपमा को धमकी देती है कि 'कहीं ऐसा न हो मम्मी, मैं इस घर में परमानेंट आ जाऊं और आप कुछ कर भी न पाएं।'
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि वंशिका प्रीशा के बेहोश होने की एक झूठी कहानी सुनाती है। इतने में ही अरमान प्रीशा को हॉस्पिटल से घर वापस ले जाने आजा जाता है। इस दौरान रुद्राक्ष अरमान के घर के करीब पहुंचने का प्लान बनाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय धमाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि आरोही अभिमन्यु की जान बचा लेती है। वहीं अक्षरा यह सब देखकर हैरान रह जाती है और इन सबके लिए खुद को जिम्मेदार मानती है। भले ही आरोही ने अभिमन्यु की जान बचा ली हो, लेकिन वह कसम खाती है कि अक्षरा और अभि के रिश्ते में दरार लाकर रहेगी। अभिमन्यु भी आरोही को उसकी जान बचाने के लिए थैंक्यू कहता है।
गुम है किसी के प्यार में
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई पाखी की प्रेग्नेंसी में कॉमप्लीकेशन्स होने के कारण डिलवरी के समय तक उसके कमरे में शिफ्ट होने का फैसला करती है। लेकिन पाखी को सई यह बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है और वह घर में ड्रामा कर देती है। लेकिन जब भवानी को सई के इस फैसले और पाखी की रिपोर्ट्स के बारे में पता चलता है, तो वह सई को सपोर्ट करती है।