{"_id":"5eda40f445586267935c26f7","slug":"tv-stars-became-parents-during-lockdown-sumeet-vyas-smriti-khanna-mansi-sharma-dimpy-ganguly-ruslan-mumtaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुमीत व्यास सहित इन पांच टेलीविजन सितारों के घर Lockdown के बीच गूंजी किलकारियां, ऐसे साझा की खुशी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सुमीत व्यास सहित इन पांच टेलीविजन सितारों के घर Lockdown के बीच गूंजी किलकारियां, ऐसे साझा की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्मृति खन्ना, रुसलान मुमताज, मानसी शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के समय में जहां मनोरंजन जगत से एक के बाद एक लगातार दुखद समाचार आए। तो वहीं इस बीच मनोरंजन जगत से ही कई खुशखबरियां भी सामने आईं। टेलीविजन के कई कपल्स ऐसे हैं, जिनके घर इस लॉकडाउन के बीच किलकारियां गूंजी। इस पैकेज में आपको बताते हैं उन्हीं टेलीविजन सेलेब्स के बारे में जो लॉकडाउन के बीच माता पिता बने हैं...
2 of 6
सुमीत व्यास, एकता कौल
- फोटो : Social Media
करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और वेब सीरीज 'पर्मानेंट रूममेट्स' से फेमस होने वाले अभिनेता सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल ने हाल ही में फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। बीते दिन एकता ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की है। अभिनेता सुमीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बेटा हुआ है.. उसे वेद बुलाया जाएगा। मम्मी और पापा बेहद खुश हैं और बच्चे को हर थोड़ी देर पर प्यार कर रहे हैं।'
3 of 6
मानसी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म
- फोटो : Social Media
इससे पहले छोटी सरदारनी फेम अभिनेत्री मानसी शर्मा ने 12 मई को बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी मानसी के पति युवराज हंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। युवराज हंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका बेटा उनकी अंगुली को पकड़े हुए था। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिक्र मत करो मम्मी और पापा हमेशा आपका हाथ थामे रहेंगे और आपको गाइड करते रहेंगे। स्वागत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Gautam Gupta and Smriti Khanna
- फोटो : Instagram
'मेरी आशिकी तुमसे ही' की अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने भी 15 अप्रैल को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में स्मृति और उनके पति गौतम बच्चे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए थे। बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने लिखा- 'मेरी राजकुमारी आ गई 15 अप्रैल को।
विज्ञापन
5 of 6
Dimpy with Husband son and daughter
- फोटो : Instagram
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी। डिंपी ने 11 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी डिंपी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। डिंपी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की। डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ईस्टर ईव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।