टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल घर- घर में पसंद किए जाते हैं। इन शोज में दिखाई जाने वाली कहानी और किरदार लोगों को इतने पसंद आते हैं कि वह खुद को इससे जोड़ लेते हैं। टीवी सीरियल्स के इसी क्रेज को देखते हुए इसके निर्माता भी तरह-तरह की कहानियां दर्शकों के लिए प्रसारित करते हैं। इन टीवी शोज में से कई कहानी ऐसी होती है, जो खुद में नई और बाकी सीरियल से हटकर होती है। लेकिन कई बार कुछ टीवी शोज ऐसे भी होते हैं, जिनकी कहानियां जानी पहचानी लगती है। दरअसल, टेलीविजन के कई सीरियल की कहानी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की कहानी पर आधारित होती है। ऐसे में दर्शकों को इन शोज की कहानी जानी पहचानी सी लगती है। आइए जानते हैं टेलीविजन के ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल्स के बारे में-
टीवी: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों पर आधारित है इन सीरियल्स की कहानी, कुछ हिट तो कुछ रहे फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ तुम
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में सभी ने शाहिद की दमदार एक्टिंग की जमकर सराहना भी की थी। इस फिल्म की कामयाबी को देखते हुए कलर्स ने सीरियल सिर्फ तुम की शुरुआत की। विवियन डीसेना और ईशा सिंह स्टारर यह शो कबीर सिंह पर आधारित है।
पेशवा बाजीराव
सोनी चैनल पर प्रसारित हुए टीवी शो पेशवा बाजीराव को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीराव मस्तानी की कहानी से प्रेरित होकर बनाया गया था।
दिल से दिल तक
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन स्टारर टीवी सीरियल दिल से दिल तक की कहानी बॉलीवुड की मशहूर फिल्म चोरी- चोरी, चुपके- चुपके से प्रेरित थी। इस फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में नजर आए थे।
लव यू जिंदगी
सिद्धार्थ शुक्ला और पवित्रा पुनिया अभिनीत टीवी सीरियल लव यू जिंदगी करीना कपूर और शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म जब वी मेट पर आधारित थी। इस सीरियल में पवित्रा पुनिया कई बार अभिनेत्री करीना को कॉपी करते भी नजर आई थीं।