फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 22: बन्नी की एंट्री से टीवी की दुनिया में मचा कोहराम, क्या अनुपमा बचा पाएगी अपनी साख?

Thu, 09 Jun 2022 03:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Tv TRP Top 5 Shows anupamaa banni chow home delivery ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai kundali bhagya
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

बार्क ने इस साल के 22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 5 सीरियल्स का खुलासा हो गया है। इस हफ्ते इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां एक तरफ नए शो ने धमाकेदार एंट्री मारी है, वहीं दूसरी तरफ जो सीरियल कई हफ्तों से लिस्ट में अपनी धाक जमाए हुए थे उन्हें बड़ा झटका लगा है। स्टार प्लस के नए शो 'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' को पहले ही हफ्ते में जबरदस्त व्यूज मिले हैं, जिसे देखकर लग रहा है लोगों को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। इसे देखते हुए कहीं न कहीं शुरुआत से ही इस लिस्ट के टॉप पर काबिज 'अनुपमा' के मेकर्स को कॉम्पीटिशन जरूर महसूस हुआ होगा। ऐसे में चलिए बिना समय गवांते हुए आपको बताते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स के बारे में....  

Tv TRP Top 5 Shows anupamaa banni chow home delivery ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai kundali bhagya
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा 
इस हफ्ते भी नंबर वन पर है राजन शाही का पॉपुलर शो 'अनुपमा'। इस हफ्ते भी सबसे ज्यादा व्यूअरशिप लेकर रूपाली गांगुली स्टरर यह शो सबसे आगे है। इस मशहूर सीरियल को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को अभी भी उतना ही इंट्रस्ट आ रहा है। 

Tv TRP Top 5 Shows anupamaa banni chow home delivery ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai kundali bhagya
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media

बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
हाल ही में स्टार प्लस पर शुरू हुआ नया शो 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। जी हां, आते ही इस शो ने तमाम टीवी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है और 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। उल्का गुप्ता स्टारर शो ने सभी सीरियल्स के बिछाए जाल को भेदते हुए यह मकाम हासिल किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv TRP Top 5 Shows anupamaa banni chow home delivery ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai kundali bhagya
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते तीसरे पायदान पर है शो 'गुम है किसी के प्यार में', जिसने 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस सीरियल में इन दिनों चौहान निवास में सम्राट की मौत से मातम पसरा हुआ है, जिसका जिम्मेदार सब सई को ठहरा रहे हैं।   
 
विज्ञापन
Tv TRP Top 5 Shows anupamaa banni chow home delivery ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai kundali bhagya
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है की टीआरपी में इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है। शो लिस्ट में तीसरे पायदान से खिसकर चौथे पायदान पर आ गया है। लगा रहा है शो में चल रहा अडोप्शन का ट्रैक लोगों को कुछ खास भा नहीं रहा है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो को इस बार 2.2   मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed