{"_id":"629f2c444f576e52db3b9cb2","slug":"urfi-javed-officially-changed-her-name-spelling-to-uorfi-javed-see-her-post-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम, क्या काम पाने के लिए उठाया यह कदम?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम, क्या काम पाने के लिए उठाया यह कदम?
बॉलीुवड में शोहरत हासिल करने के लिए सेलेब्स तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। कभी अपना नाम ही बदल देते हैं, तो कभी नाम की स्पेलिंग में फेरबदल कर देते हैं। सालों से चलती आ रही यह परंपरा को देखते हुए अब सोशल मीडिया सेनसेशन उर्फी जावेद ने भी आधिकारिक तौर पर अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर दिया है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
बिग बॉस की पूर्व सदस्य के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक अब अभिनेत्री का नाम Urfi नहीं बल्कि Uorfi हैं। बता दें कि इससे पहले भी उर्फी ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। पहले अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम Urrfii लिखती थीं, वहीं अब उन्होंने इसकी स्पेलिंग में बदलाव कर इस Uorfi कर लिया है।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने लिखा, 'हेलो दोस्तों, मैंने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदल लिया है। मेरा नाम का उच्चारण पहले जैसा ही होगा बस स्पेलिंग में बदलाव किए हैं। मैं बस सबसे गुजारिश करती हूं कि वह आगे से मेरे नाम की स्पेलिंग सही से लिखें, ताकी मुझे भी याद रहे। मैं भी अकसर भूल जाती हूं। लव यू! थेंक्यू'.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने अजब-गजब फैशन से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बता दें कि उर्फी के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।