फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: बोरे की ड्रेस पहन उर्फी ने दिखाया टशन, नेटिजन्स बोले-"इस बार टारजन बन गई "

Sat, 04 Jun 2022 05:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed: she got trolled for wearing bora dress without undergarments
उर्फी जावेद - फोटो : social media

अपनी ड्रेसिंग सेंस से लाखों लोगों के होश उड़ाने वाली एक्स बिग बॉस (OTT) कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर बार कुछ नया पहनने की आदत ने उर्फी को डिजाइनर बना दिया है। वह अपनी ड्रेस अपने आप डिजाइन करती हैं। यही कारण है कि वह अलग-अलग मटेरियल से बनी ड्रेसिज पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अपनी अजीबो-गरीब फैशन सेंस और बोल्डनेस के लिए आए दिन ट्रोल होने वाली उर्फी ने फिर एक बार कुछ ऐसा पहन वीडियो अपलोड किया, जिसे देख सबके होश उड़ गए।

Urfi Javed: she got trolled for wearing bora dress without undergarments
उर्फी जावेद - फोटो : social media

बोरी या ड्रेस?
बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट को प्लास्टिक से लेकर कांच, सेफ्टी पिन तक के कपड़े पहनते हुए देखा जा चुका है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा पहना, जिसमें फिर एक बार उनकी अजीब क्रिएटिविटी सबके सामने आ गई है। दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक बोरे से बनी ड्रेस पहन अपनी अदाएं दिखाती हुईं नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बोरी उड़कर आती है, जिसे कांट-छांट करके उर्फी एक ड्रेस तैयार करती हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए उर्फी ने लिखा, "बोरी या ड्रेस? 10 मिनट में बेरी से ड्रेस बना दी मैंने।" उनका यह वीडियो देख लोग अजीबों-गरीब कमेंट कर रहे हैं। 

Urfi Javed: she got trolled for wearing bora dress without undergarments
उर्फी जावेद - फोटो : insta

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
वीडियो में उर्फी ने ईयररिंग्स और हाई पोनी टेल के साथ अपने इस लुक को कंपलीट किया। उनका यह वीडियो देख नेटिजेंस चौंक उठे हैं और कमेंट कर अपनी हैरानी जाहिर कर रहे है। हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ भी की है। एक ने उनकी यूं बेकार की चीजों से कपड़े बनाने की आदत की तारीफ करते हुए लिखा," बहुत बढ़िया, उपयोगी सोच।" तो वहीं कुछ उनका मजाक उड़ाते नजर आए और लिखा,"अब टारजन भी बन गई...वाह।"  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed: she got trolled for wearing bora dress without undergarments
उर्फी जावेद - फोटो : social media

एयरपोर्ट पर दिया बड़ा बयान 
इस वीडियो को पोस्ट करने से पहले उर्फी जावेद को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उर्फी को पीरियड्स हो रहे थे और यह बात उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के साथ भी साझा की थी। इसके बाद जब उन्हें फोटोग्राफर्स ने कहा कि इसे अछूत माना जाता है तो वह कहती हैं कि अछूत कैसे। आप 10वीं सदी में जी रहे हो क्या? ऐसी बातें आपके यहां होती होंगी, लेकिन मेरे यहां ये सब नहीं सिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed