फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Gupta: शोज से ज्यादा विवादों में घिरे रहे विकास गुप्ता, कभी छेड़छाड़ तो कभी करियर बर्बाद करने का लगा आरोप

Sun, 07 May 2023 12:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 May 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
vikas gupta birthday know unknown facts about big boss fame controversy and his tv shows career struggle
विकास गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विकास गुप्ता एक बेहतरीन टीवी अभिनेता के साथ-साथ टीवी प्रोड्यूसर, क्रिएटिव डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और होस्ट भी हैं। अक्सर रियलिटी शो में वह अपनी भागीदारी दिखाते हैं। कई टीवी शोज में विकास काम कर चुके हैं, लेकिन दर्शक उन्हें खासतौर पर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के लिए याद करते हैं, क्योंकि वह 'बिग बॉस' के कई सीजन में नजर आ चुके हैं, जहां वह घर वालों से अक्सर लड़ते-भिड़ते नजर आते हैं। 'बिग बॉस' के आखिरी सीजन यानी 'बिग बॉस सीजन 16' में भी विकास गुप्ता की एंट्री बीच में हुई थी, जहां उन्होंने घर वालों के साथ पंगा लिया था। 'बिग बॉस' की तरह विकास असल जिंदगी में भी सबसे लड़ते-भिड़ते नजर आते हैं। अपने शोज से ज्यादा वह निजी जिंदगी में विवादों को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। आज अभिनेता अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता से जुड़े विवाद।

vikas gupta birthday know unknown facts about big boss fame controversy and his tv shows career struggle
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media

सबसे पहले विवादों में विकास गुप्ता तब आए थे, जब उन्होंने खुलासा किया था कि वह बायसेक्सुअल हैं। दरअसल, साल 2020 में सोशल मीडिया पर विकास ने बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं। अभिनेता के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। हालांकि, फैंस ने उनकी हिम्मत की दाद देते हुए उनका समर्थन किया। वहीं, अभिनेता ने बताया कि इस खुलासे के बाद उनके परिवार ने उनसे दूरी बना ली और वह अपनी मां और भाई से दूर रहने लगे।

मौनी के बॉसी अंदाज और कटरीना के सिंपल लुक ने बरपाया कहर

vikas gupta birthday know unknown facts about big boss fame controversy and his tv shows career struggle
पार्थ समथान, विकास गुप्ता - फोटो : Social Media

इसके बाद विकास गुप्ता अगली बार छेड़खानी के आरोप में घिर गए। दरअसल, पार्थ समथान ने विकास पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि विकास ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उनका करियर बर्बाद कर देंगे। साथ ही पार्थ ने आरोप लगाया कि विकास ने उन्हें उनके काम के पैसे नहीं दिए। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि यह मामला पुलिस तक पहुंचा और पार्थ ने विकास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

द केरल स्टोरी के कलेक्शन में दूसरे दिन आया जबर्दस्त उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas gupta birthday know unknown facts about big boss fame controversy and his tv shows career struggle
विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

पार्थ समथान के साथ ही नहीं, विकास का विवाद शिल्पा शिंदे के साथ भी चर्चा का विषय बन गया था। शिल्पा और विकास के बीच भयंकर जुबानी जंग देखने को मिली थी। वह दोनों एक साथ 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे। शो के दौरान भी अक्सर दोनों आपस में लड़ते रहते थे और यह लड़ाई शो के बाद भी जारी रही। शिल्पा ने विकास पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका करियर बर्बाद कर दिया। साथ ही शिल्पा ने कहा था कि विकास की वजह से ही उन्होंने हिट शो 'भाभी जी घर पर है' छोड़ा था।

Filmy Wrap: पहलवानों के लिए विद्युत ने की सरकार से खास अपील और 'जवान' की रिलीज डेट तय, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
vikas gupta birthday know unknown facts about big boss fame controversy and his tv shows career struggle
विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विकास ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं। इसके बाद उन्होंने इससे जुड़ा एक और हैरान कर देने वाला खुलासा किया। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए विकास ने बताया कि वह प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और वह दोनों एक ही घर में दो साल तक एक साथ रहे थे। विकास और प्रियांक भी 'बिग बॉस 11' में एक साथ नजर आए थे। इसके साथ ही विकास ने प्रियांक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है।

Alok Arora: 'काम न मिलने पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आलोक अरोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed