'बिग बॉस सीजन नौ' के विजेता प्रिंस नरूला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंस के साथ उनकी पत्नी युविका चौधरी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अभिनेता प्रिंस युविका के साथ ऐसा मजाक कर देते हैं जो बाद में उन्हें ही भारी पड़ जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे बार बार देख रहे हैं।
लॉकडाउन में प्रिंस नरूला ने किया युविका संग प्रैंक, पत्नी के रिएक्शन की वजह से वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में आप देखेंगे कि प्रिंस अपने प्रशंसकों से कह रहे हैं कि वो एक खेल युविका के साथ खेलने जा रहे हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मैं उनके साथ प्रैंक करने जा रहा हूं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि प्रिंस युविका को बुलाते हैं और जमीन पर बैठाते हैं। इसके बाद वो पानी भरा गिलास उठाते हैं और थोड़ा पानी जमीन पर गिरा देते हैं।
इसके बाद वो युविका से कहते हैं कि 'मैं इस टिशू (जो उन्होंने मुंह में दबाया हुआ है) को पानी में डुबाने की कोशिश करूंगा। आपको मुझे ऐसा करने से प्लेट के जरिए रोकना है। युविका पहले तो उनकी बात पर यकीन नहीं करतीं, बाद में मान जाती हैं।
Video k baad mera kya haal hua dakheye is video main 😂😂😂
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on
युविका प्रिंस के कहे अनुसार ठीक वैसा ही कर देती हैं। इसके बाद प्रिंस युविका के पैर पकड़कर उन्हें पानी में खींच लेते हैं। प्रिंस का ये मजाक युविका को पसंद नहीं आता और वो उन्हें पैर मार देती हैं। प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी।
इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इन दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस से ही शुरू हुई थी। शादी के बाद ये दोनों 'नच बलिए सीजन 9' में भी नजर आए थे। यहां तक कि दोनों ने इस शो को जीता भी था।
22 की उम्र में 'महाभारत' में 'गांधारी' बनकर मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी