फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, आज लेंगी सात फेरे

Tue, 16 Nov 2021 12:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 16 Nov 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Wedding Bells: Shraddha Aryan shared her mehandi and engagement pictures flaunts her engagement ring
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में इन दिनों शादियों का माहौल बना हुआ है। ऐसे में आम हो खास सभी कपल इस मौके पर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ मंगलवार यानी 16 नवंबर को सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं, शादी से पहले एक्ट्रेस की प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 

अभिनेत्री यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे थे। श्रद्धा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के अलग- अलग समारोह की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह अपनी सगाई की अंगूठी और हाथों में लगी मेंहदी दिखाती नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

Wedding Bells: Shraddha Aryan shared her mehandi and engagement pictures flaunts her engagement ring
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आईं इन तस्वीरों में श्रद्धा बैंगनी रंग का लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह माथे पर मांग टीका, गले में हार और हेवी ज्वैलरी में बेदह खूबसूरत नजर आईं। इतना ही नहीं फोटो में श्रद्धा में खुशी के मारे काफी ब्लश करती दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेंहदी और सगाई सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Wedding Bells: Shraddha Aryan shared her mehandi and engagement pictures flaunts her engagement ring
श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों में उन्होंने एक हाथ से अपने चेहरे को छुपाया हुआ है तो वहीं दूसरे हाथ में वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपने हाथों की मेंहदी दिखाती नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा "सबसे आसान हां जो मैंने कभी कहा है!" उनका यह लुक उनके फैंस को भा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Bells: Shraddha Aryan shared her mehandi and engagement pictures flaunts her engagement ring
श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर सीरियल कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर खुलकर लाइक और कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स भी श्रद्धा की इन तस्वीरों के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने लिखा बधाई हो दोस्त। अनिता हसंनदानी ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया बधाई हो। 

विज्ञापन
Wedding Bells: Shraddha Aryan shared her mehandi and engagement pictures flaunts her engagement ring
श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा आर्या के होने वाले पति का नाम राहुल शर्मा हैं, जो पेशे से एक नेवी अफसर है। हालांकि, राहुल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। श्रद्धा और राहुल की शादी की सारी रस्में दिल्ली में हो रही हैं। एक्ट्रेस कुछ दिन पहले ही अपनी शादी के लिए मुंबई से दिल्ली आईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed