फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना, 'अनुपमा' से मिली प्रसिद्धि; जानें पूरा सफर

Mon, 08 Dec 2025 12:04 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Dec 2025 12:04 AM IST
सार

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के विजेता का एलान हो चुका है। यह कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना हैं। आइए जानते हैं 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना कौन हैं?

विज्ञापन
Who is Bigg Boss 19 finalist Gaurav Khanna know his full journey and finale update
गौरव खन्ना - फोटो : अमर उजाला
'अनुपमा' फेम एक्टर गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के विनर बने हैं। वह बिग बॉस में देर से आए, लेकिन आते ही धमाल मचा दिया। पहले वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतकर आए थे। घर में एंट्री लेते ही सलमान खान ने उनका मजाक भी उड़ाया। इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बनकर गौरव खन्ना ने धमाल मचा दिया। अब वह शो के विनर बन गए हैं। जानिए कौन हैं गौरव खन्ना।

 
Who is Bigg Boss 19 finalist Gaurav Khanna know his full journey and finale update
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
'बिग बॉस 19' में सफर 
पहले हफ्ते से ही गौरव पॉजिटिव ग्रुप के लीडर बने। उनकी टीम में प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर थे। पहले कैप्टेंसी टास्क में कुणिका सदानंद से उनकी तीखी बहस हुई, लेकिन बाद में कुणिका ने खुद कैप्टेंसी छोड़ दी। फरहाना भट्ट को भी गौरव ने कई बार सही रास्ता दिखाने की कोशिश की।
Who is Bigg Boss 19 finalist Gaurav Khanna know his full journey and finale update
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
बीच में थोड़ा डगमगाए गौरव, फिर बने मास्टरमाइंड
'बिग बॉस 19' में अभी तक गौरव खन्ना का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। कई कंटेस्टेंट्स ने कहा कि वे बहुत शोर करते हैं और आसानी से हार मान लेते हैं। सलमान खान ने भी उनसे पूछा, 'तुम यहां क्या कर रहे हो?' इसके बाद गौरव ने शांत रहकर बड़े-बड़े टास्क जीते। टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर सीधे फिनाले में पहुंचे और साथ ही घर के कप्तान भी बने।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Bigg Boss 19 finalist Gaurav Khanna know his full journey and finale update
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkhannaofficial
हो गया फैसला
'बिग बॉस 19' में आखिर के दो हफ्तों में पूरा घर गौरव खन्ना के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया। इस बार के टॉप 5 फाइनलिस्ट थे- गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट। इनमें से गौरव खन्ना ने जीत दर्ज की।
 
विज्ञापन
Who is Bigg Boss 19 finalist Gaurav Khanna know his full journey and finale update
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
कौन हैं गौरव खन्ना?
गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ। गौरव हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। उन्हें 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा गौरव ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1' भी जीता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed