फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सीरियल पर टूटा दुखों का पहाड़, टॉप अभिनेता के बाद 'मां' भी हुईं बीमारी का शिकार

Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai After Mohsin Khan Niyati Joshi aka Suvarna Goenka down with dengue
Niyati Joshi and Mohsin Khan - फोटो : file photo

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस सीरियल में लीड रोल निभाने वाले कार्तिक गोयकना यानी कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) को डेंगू हो गया है। वहीं अब सीरियल में उनकी मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नियति जोशी (Niyati Joshi) भी बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। इस अभिनेत्री ने अपनी बीमारी का खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai After Mohsin Khan Niyati Joshi aka Suvarna Goenka down with dengue
Niyati Joshi and Mohsin Khan - फोटो : instagram

नियति जोशी सीरियल में सुवर्णा गोयनका का किरदार निभा रही हैं। नियति की बीमारी उनके प्रशंसकों को परेशान कर सकती है। नियति ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'जल्दी वापसी करूंगी, डेंगू हो गया है।' 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में इस वक्त कहानी अहम मोड़ पर है। ऐसे में शो के किरदारों का बीमार पड़ना मेकर्स के लिए मुसीबत बन सकता है। 



 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai After Mohsin Khan Niyati Joshi aka Suvarna Goenka down with dengue
Mohsin Khan - फोटो : instagram

नियति से पहले मोहसिन खान ने ट्वीट करके बीमारी का खुलासा किय़ा था। मोहसिन खान ने ट्वीट किया- 'मुझे डेंगू हो गया है। बहुत लंबे वक्त तक बाहर रहते हैं तो सावधान रहिए। जल्दी ठीक हो जाऊंगा, इंशाअल्लाह।' मोहसिन के इस ट्वीट के बाद प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआ करने लगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai After Mohsin Khan Niyati Joshi aka Suvarna Goenka down with dengue
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल लगातार नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। इस वक्त सीरियल में नायरा, कार्तिक और वेदिका के इर्द गिर्द कहानी घूम रही है। वहीं दूसरी तरफ सीरियल में कार्तिक की चाची सुलेखा की जिंदगीं में भी भूचाल आ गया है। शो में दिखाया जा रहा है कि घरवालों को पता चल गया है कि सुलेखा के पति यानी कार्तिक के चाचा अखिलेश का नायरा की दोस्त से अफेयर चल रहा है।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai After Mohsin Khan Niyati Joshi aka Suvarna Goenka down with dengue
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

इस खुलासे के बाद अखिलेश को फिलहाल तो घर से बाहर निकाल दिया गया है। इससे सुलेखा और नायरा की दोस्त लीजा दोनों ही परेशान हैं। ऐसे में देखना होगा कि सीरियल में आने वाले वक्त में क्या ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल ने 3 हजार एपिसोड्स पूरे किए हैं। 

यह भी पढ़ें;- TRP: टॉप 5 में पहुंचा 'कौन बनेगा करोड़पति 11', पहले नंबर पर इस शो ने कब्जा जमाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed