Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1 Dhanush Kriti Sanon Starrer Film Has Decent Opening On First Day
{"_id":"6929a2b895a700c5a7043a93","slug":"tere-ishk-mein-box-office-collection-day-1-dhanush-kriti-sanon-starrer-film-has-decent-opening-on-first-day-2025-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tere Ishq Mein Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कैसा रहा ‘तेरे इश्क में’ का हाल, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tere Ishq Mein Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कैसा रहा ‘तेरे इश्क में’ का हाल, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:57 PM IST
सार
Tere Ishk Mein Collection Day 1: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए फिल्म को मिली कैसी ओपनिंग और बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा फिल्म का हाल…
विज्ञापन
1 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद अब इस साल एक और लव स्टोरी फिल्म रिलीज हुई है। धनुष और कृति सेनन स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आज से सिनेमाघरों में लग चुकी है। देखना ये है कि क्या ‘तेरे इश्क में’ इस साल की तीसरी सुपरहिट रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म बन सकेगी या नहीं। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए कैसी रही धनुष-कृति की फिल्म की शुरुआत…
2 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन की कमाई
‘तेरे इश्क में’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। टीजर, ट्रेलर और गानों के सामने आने के बाद से ही फैंस बस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हुई तो उसकी पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ ने खबर लिखे जाने तक 9.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात तक इस कलेक्शन के और भी बढ़ने की उम्मीद है।
3 of 5
तेरे इश्क में टीजर
- फोटो : YoutubeTseries
‘गुस्ताख इश्क’ रही काफी पीछे
इस फिल्म के साथ विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’ भी रिलीज हुई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ‘गुस्ताख इश्क’ ने सिर्फ 6 लाख रुपए की कमाई की है। ऐसे में ये ‘तेरे इश्क में’ से काफी पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : एक्स
‘सैयारा’ से पीछे रही ‘तेरे इश्क में’
इस साल ‘तेरे इश्क में’ से पहले ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा था। इन दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई की बात करें तो ‘सैयारा’ ने 21.5 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन सिर्फ 9 करोड़ रुपए जुटा पाए थे। ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ में ‘सैयारा’ से पीछे रही, लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से काफी आगे रही।
विज्ञापन
5 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : एक्स
आनंद एल राय ने किया है निर्देशन
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ एक जुनूनी लव स्टोरी है। फिल्म में प्यार, दर्द और जुनून देखने को मिलता है। फिल्म में धनुष और कृति के अलावा प्रकाश राज और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।