{"_id":"6929af2d6f663f748c0ac40b","slug":"zootopia-2-box-office-collection-day-1-disney-studio-animated-film-beat-gustaakh-ishq-on-first-day-2025-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zootopia 2 Box Office Collecton: ‘गुस्ताख इश्क’ से आगे निकली ‘जूटोपिया 2’, पहले दिन इतनी रही कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zootopia 2 Box Office Collecton: ‘गुस्ताख इश्क’ से आगे निकली ‘जूटोपिया 2’, पहले दिन इतनी रही कमाई
अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बार फिल्म के हिंदी वर्जन में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपनी आवाज दी है। अब फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए ‘जूटोपिया 2’ की कैसी रही शुरुआत…
2 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन की कमाई
डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जूटोपिया 2' ने 1.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात तक इस कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद है।
3 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : एक्स
फैंस कर रहे फिल्म की तारीफ
'जूटोपिया 2' में निक वाइल्ड और ज्युडी हॉप्स की जोड़ी एक सांप का सामना करते हुए नजर आते हैं। यह फिल्म 'जूटोपिया' का सीक्वल है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है। लोग इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दो फिल्मों से मिल रही टक्कर
'जूटोपिया 2' के साथ आज दो और फिल्में भी रिलीज हुई हैं। इनमें एक धनुष और कृति की ‘तेरे इश्क में’ है। जबकि दूसरी विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज हुई है। हालांकि, 'जूटोपिया 2' ‘तेरे इश्क में’ से पीछे रही है। जबकि ‘गुस्ताख इश्क’ 'जूटोपिया 2' से भी पीछे है।
विज्ञापन
5 of 5
जूटोपिया 2
- फोटो : एक्स
डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की 64वीं एनिमेटेड फिल्म है ‘जूटोपिया 2’
'जूटोपिया 2' डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की 64वीं एनिमेटेड फिल्म है। इसके निर्देशक जार्ड बुश हैं। इसके निर्माता येवेट मैरिनो हैं। इसमें गिनिफर गुडविन, जेसन बेटमैन, के हुई क्वान, फॉर्च्यून फीमस्टर, एंडी सैमबर्ग और शकीरा जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।