साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। अभिनेत्री ने अब इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं और इस बड़ी उपलब्धि का जश्न उन्होंने खास अंदाज में मनाया है। इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने के खास मौके पर करीना अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फीचर फिल्मों में से एक में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने साइन की बिग बजट पैन इंडिया फिल्म! मनाया इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म की निर्देशक इस समय इंडस्ट्री के सबसे मशहूर नामों में से एक हैं। दावा किया गया कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। फिल्म के निर्देशक इस इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। करीना कपूर ने कहानी सुनने के बाद तुरंत इस फिल्म के लिए हां कर दी और बतौर अभिनेत्री वे अपनी 25वें साल में यह नई चुनौती लेने के लिए उत्साहित हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
बताया जा रहा है कि करीना कभी भी किसी प्रोजेक्ट को इतनी जल्दी स्वीकार नहीं करती हैं और नए प्रोजेक्ट साइन करने में बहुत सावधानी बरतती हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट ने उन्हें चौंका दिया और वह अपनी सीमाओं को पार करके इस भूमिका को निभाने के लिए पहले से ही उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी और 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
वहीं, बात करें करीना कपूर की आगामी फिल्मों के बारे में तो वर्तमान में अभिनेत्री क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने प्राइवेट जासूस की भूमिका निभाई है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब करीना कपूर के पास रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' है, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।