Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
The Buckingham Murders Kareena Kapoor Khan Her Passion For Acting It Is In My Blood I Do not Know Anything
{"_id":"66d7eef4d1ee81195907e3d0","slug":"the-buckingham-murders-kareena-kapoor-khan-her-passion-for-acting-it-is-in-my-blood-i-do-not-know-anything-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: अभिनय को लेकर जुनूनी हैं करीना कपूर, 'द बकिंघम मर्डर्स' अभिनेत्री बोलीं- 'यह मेरे खून में है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: अभिनय को लेकर जुनूनी हैं करीना कपूर, 'द बकिंघम मर्डर्स' अभिनेत्री बोलीं- 'यह मेरे खून में है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:55 AM IST
सार
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लॉन्च इवेंट के दौरान करीना कपूर ने पहले तो एकता कपूर के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही यह भी बताया कि वह अभिनय को लेकर कितनी जुनूनी हैं।
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लॉन्च इवेंट के दौरान करीना कपूर ने पहले तो एकता कपूर के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही यह भी बताया कि वह अभिनय को लेकर कितनी जुनूनी हैं।
2 of 6
'द बकिंघम मर्डर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अभिनेत्री करीना कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक निर्माता के रूप में करीना की यह पहली फिल्म है, जिसे लेकर खुद करीना और उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में, करीना, एकता कपूर और निर्देशक हंसल मेहता के साथ 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट के दौरान, करीना कपूर ने अभिनय के प्रति अपने गहरे जुनून के बारे में कई बाते बताईं।
3 of 6
'द बकिंघम मर्डर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने दो दशक लंबे सफर पर बात करते हुए बताया कि उनका हमेशा से सपना बड़े पर्दे पर आने का रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर ने कहा, "अभिनय मेरे खून में है। मैं इसके अलावा कुछ नहीं जानती।" अभिनेत्री ने कैमरे के सामने आने के अपने प्यार का भी जिक्र किया और कहा कि अभिनय उनका सच्चा जुनून है और वह इसे जीवन भर जारी रखना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'द बकिंघम मर्डर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
'द बकिंघम मर्डर्स' के बारे में बात करते हुए करीना ने इसे पूरी टीम के लिए एक खास प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज की दुनिया में कहानी की तुलना में भाषा का महत्व कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना ने कहा, "आप जो बना रहे हैं, वह मायने रखता है। देखिए हमने क्या बनाया है। हमने इसे पूरे दिल से बनाया है।" इसके अलावा करीना ने एकता कपूर की भी जमकर तारीफ की। करीना ने एकता कपूर के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें इस प्रोजेक्ट की रीढ़ कहा।
विज्ञापन
5 of 6
'द बकिंघम मर्डर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें 'द बकिंघम मर्डर्स' एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो अपने बच्चे की हत्या के बाद एक नए शहर में चली जाती है। वहां, वह एक और बच्चे के लापता होने की जांच करती है। यह फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। करीना कपूर के अलावा फिल्म में कीथ एलन, जोनाथन न्याती, स्टुअर्ट व्हेलन, क्रिस विल्सन, प्रभलीन संधू, असद राजा, जोएल मॉरिस, ऐश टंडन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।