{"_id":"67d6f4e4eeb634decc0eba38","slug":"the-diplomat-box-office-collection-day-3-john-abraham-movie-earning-day-wise-2025-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Diplomat Day 3: वीकएंड पर जॉन की फिल्म का नहीं दिखा कमाल, जानिए तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Diplomat Day 3: वीकएंड पर जॉन की फिल्म का नहीं दिखा कमाल, जानिए तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:32 PM IST
सार
The Diplomat Day 3: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ वीकएंड पर भी कुछ खास नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जॉन अब्राहम की पिछली कुछ फिल्मों को देखा जाए तो वह लीक से हटकर फिल्में बना रहे हैं। उनकी ये फिल्में सराहना तो प्राप्त कर रही हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन ठीक नहीं हो रहा। अब इसी कड़ी में अब ‘द डिप्लोमैट’ का नाम जुड़ गया है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने की है। आइए जानते हैं धीमी शुरुआत करने वाली जॉन अब्राहम की फिल्म का वीकएंड पर क्या हाल रहा?
2 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
‘द डिप्लोमैट’ के तीसरे दिन का कलेक्शन
14 मार्च होली पर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने एक धीमी शुरुआत की। वीकएंड पर कमाई में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म की स्थिति वीकएंड पर भी ढाक के तीन पात वाली रही। कमाई में कोई खास सुधार नहीं आया। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े में अभी फेरबदल हो सकते हैं।
3 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन की फिल्म का कुल कलेक्शन
जॉन अब्राहम की इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 12.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 3.76 का कलेक्शन किया है। जॉन की पिछली फिल्म ने तीसरे दिन महज 2.7 करोड़ रुपये ही कमाए थे। जबकि, पहले हफ्ते में फिल्म ने 17.6 करोड़ रुपये जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब
‘छावा’ के सामने नहीं टिक पा रही फिल्म
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए 31 दिन हो गए। फिल्म ने अब तक 561.46 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ विक्की की ‘छावा’ के 31वें दिन के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। जहां ‘छावा’ ने 6.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं, ‘द डिप्लोमैट’ ने 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘द डिप्लोमैट’ स्टार कास्ट
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हैं, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।