फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report: फिर आगे खिसकी द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज डेट? बॉक्स ऑफिस पर हो रही भिड़ंत से किया किनारा!

Sat, 06 Jul 2024 01:49 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 06 Jul 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
The Sabarmati Report release date postponed from 2 august avoid clash with AMKDT Ulajh hit in october reports
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

'12वीं फेल' की सफलता के बाद विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर नई खबर सामने आ रही है।

The Sabarmati Report release date postponed from 2 august avoid clash with AMKDT Ulajh hit in october reports
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज की तारीख के बारे में भी खुलासा किया गया था। यह फिल्म पहले 3 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई, जिसके बाद उन्हें 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई गई। हालांकि, अब खबर आ रही है कि इस बार भी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता था। 'द साबरमती रिपोर्ट' की रिलीज डेट दो महीने आगे खिसक सकती है।

The Sabarmati Report release date postponed from 2 august avoid clash with AMKDT Ulajh hit in october reports
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट 2 अगस्त से बदलकर आगे खिसका दी गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि निर्माता नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। अब फिल्म के सितंबर या अक्तूबर 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। निर्माता एक या दो हफ्ते में नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। प्रदर्शकों को भी 'द साबरमती  रिपोर्ट' के स्थगन के बारे में सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report release date postponed from 2 august avoid clash with AMKDT Ulajh hit in october reports
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

दरअसल 2 अगस्त को सिनेमाघरों में कई फिल्में आपस में भिड़ेंगी। अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' भी 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं, जान्हवी कपूर की 'उलझ' भी उसी दिन दस्तक देने वाली है। अब 'द साबरमती रिपोर्ट' की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन
The Sabarmati Report release date postponed from 2 august avoid clash with AMKDT Ulajh hit in october reports
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है। वहीं, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन  की विकिर फिल्म्स इसके सह निर्माता हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed