Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
These Bollywood celebrities are still bachelors salman khan tushhar kapoor sushmita sen tabu ekta kapoor
{"_id":"66634423558936a64103c14c","slug":"these-bollywood-celebrities-are-still-bachelors-salman-khan-tushhar-kapoor-sushmita-sen-tabu-ekta-kapoor-2024-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebrities Still Bachelors: ये सात सेलेब्स अभीतक हैं कुंवारे, कोई है 58 साल का तो किसी की उम्र है 45 के पार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebrities Still Bachelors: ये सात सेलेब्स अभीतक हैं कुंवारे, कोई है 58 साल का तो किसी की उम्र है 45 के पार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:05 PM IST
सार
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ऐसे हैं, 40 के पार तो कुछ 50 की उम्र के पार हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। ये सभी सेलेब्स अभीतक कुंवारे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इस सूची में सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना के अलावा तब्बू जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 8
ये सेलेब्स अभीतक हैं कुंवारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ऐसे हैं, 40 के पार तो कुछ 50 की उम्र के पार हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। ये सभी सेलेब्स अभीतक कुंवारे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इस सूची में सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना के अलावा तब्बू जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
2 of 8
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान के अफेयर तो कई रहे, हालांकि इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर है कि उन्होंने शादी अभीतक नहीं की है। उन्होंने शादी क्यों नहीं की है, इसके पीछे की वजह तो केवल सलमान ही जानते हैं, लेकिन अक्सर सलमान की शादी को लेकर चर्चा होती रहती है, कभी किसी शो में तो कभी किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी शादी को लेकर बातचीत होती है। सलमान खान अब 58 साल के हो चुके हैं।
3 of 8
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन के कई अफेयर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बेहतरीन अदाकारा का कोई भी रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। बता दें कि सुष्मिता सेन की उम्र 48 साल है, और वो अभीतक कुंवारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
तुषार कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tusshark89
बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र के लाडले बेटे तुषार कपूर अभीतक कुंवारे हैं। तुषार ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अपने पिता जितेंद्र की तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाए। तुषार 47 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभीतक उन्होंने शादी नहीं की है लेकिन वे एक बेटे के पिता है। तुषार जून 2016 में सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बने थे।
विज्ञापन
5 of 8
अक्षय खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaye_khanna_
अक्षय खन्ना कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन अभिनय का परिचय दे चुके हैं। अक्षय खन्ना भी अभी तक कुंवारे हैं। बता दें कि वे दिग्गज और दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था। अक्षय 49 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।