Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
These bollywood female actress played politician in hindi cinema emergency kangana ranaut raajneeti kgf 2
{"_id":"6660b01012c565715b0b900d","slug":"these-bollywood-female-actress-played-politician-in-hindi-cinema-emergency-kangana-ranaut-raajneeti-kgf-2-2024-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress as Politician: इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया सियासी किरदार, दर्शकों को भी पसंद आया अनोखा रूप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actress as Politician: इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया सियासी किरदार, दर्शकों को भी पसंद आया अनोखा रूप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:14 AM IST
सार
बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में बनती रहती है। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने काफी दमदार रोल निभाए हैं, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने राजनेताओं का दमदार किरदार निभाया है, तो कुछ फिल्में आने वाली हैं। इस सूची में कंगना रणौत से लेकर रवीना टंडन, जूही चावला और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया पॉलिटिकल रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में बनती रहती है। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने काफी दमदार रोल निभाए हैं, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने राजनेताओं का दमदार किरदार निभाया है, तो कुछ फिल्में अभी आने वाली हैं। इस सूची में कंगना रणौत से लेकर रवीना टंडन, जूही चावला और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
2 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रणौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। अब कंगना खुद भी राजनीति के मैदान में हैं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा का चुनाव जीता है। फिल्म 'इमरजेंसी' का लुक खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज हो सकती है।
3 of 6
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
फिल्म 'राजनीति' में कैटरीना कैफ ने एक राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में कैटरीना का लुक सोनिया गांधी से प्रेरित था। इस फिल्म में कैटरीना के किरदार का नाम इंदू था। इस फिल्म में कैटरीना ने मध्य प्रदेश की सीएम का किरदार निभाया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने फिल्म 'केजीएफ 2' में एक राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया है। रवीना ने अपने दमदार रोल से सभी को चौंका दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में रवीना का किरदार इंदिरा गांधी से प्रेरित बताया गया। हालांकि अभी तक 'केजीएफ 3' के आने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर फिल्म का तीसरा भाग आता है तो उसमें एक बार फिर से रवीना एक राजनेता के रूप में दिखाई दे सकती हैं, क्योंकि फिल्म के दूसरे पार्ट रवीना मौजूद थी और आखिर तक रहती हैं। उस हिसाब से आगे की कहानी अगर दूसरे भाग से बढ़ाई जाएगी तो फिल्म में रवीना का होना बनता है।
विज्ञापन
5 of 6
जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamjuhichawla
फिल्म 'गुलाब गैंग' में जूही चावला ने एक राजनेता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जूही ने सुमित्रा देवी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जूही के अनोखे किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।