फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर जरूर देखें ये पांच फिल्में, गर्व से ऊंचा होगा मस्तक और नम हो जाएंगी आंखें

Thu, 26 Jan 2023 06:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Jan 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
These Movies Made On Patriotism That Remind Us Independence From Manikarnika To Lagaan
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : Social media

आज सारा देश आजादी के उस दिन को याद कर रहा है, जब भारत का हर एक व्यक्ति स्वतंत्रता का स्वाद चख रहा था। देशभक्ति की भावना हर व्यक्ति के रोम-रोम में नजर आती है। बॉलीवुड भी इस भावना से अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड में जंग-ए-आजादी की याद दिलाने वाली ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो हमारी आजादी के संघर्ष की गाथा को बखूबी बयान करती हैं और देशभक्ति का जज्बा जगाती हैं। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने भारत की आजादी के हर पहलू से हमें रूबरू कराया।

These Movies Made On Patriotism That Remind Us Independence From Manikarnika To Lagaan
मंगल पांडेय - फोटो : social media

मंगल पांडे 

फिल्म 'मंगल पांडे' 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे पर आधारित है। मंगल पांडेय अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेजों की फौज में थे और उन्होंने बड़ी जांबाजी के साथ कारतूस में इस्तेमाल होने वाली गाय की चर्बी के विरोध में आवाज उठाई थी। केतन मेहता की इस फिल्म में मंगल पांडे की भूमिका आमिर खान ने निभाई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल, किरण खेर ने मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

 

These Movies Made On Patriotism That Remind Us Independence From Manikarnika To Lagaan
लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : social media

 लीजेंड ऑफ भगत सिंह 

 फिल्म ‘लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया। इस फिल्म की कहानी और संवाद राजकुमार संतोषी और पीयूष मिश्रा ने मिलकर लिखे। शहीद भगत सिंह की भूमिका अजय देवगन ने निभाई, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Made On Patriotism That Remind Us Independence From Manikarnika To Lagaan
लगान - फोटो : social media

लगान 

फिल्म 'लगान' हिंदी सिनेमा में विशेष स्थान रखती है। फिल्म की कहानी भारत की आजादी से पहले की है। एक क्रिकेट मैच के जीतने और हारने के आधार पर गांव वालों का लगान तय किया जाता है। फिल्म में ग्रेसी सिंह और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को देश विदेश में बहुत ख्याति मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।



 
विज्ञापन
These Movies Made On Patriotism That Remind Us Independence From Manikarnika To Lagaan
नेताजी सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो - फोटो : social media

नेताजी सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो 

यह फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और आजादी की लड़ाई पर आधारित है । फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका अभिनेता सचिन खेडेकर ने निभाई। इसमें नेताजी के जीवन, उनकी आजादी की लड़ाई और उनकी रहस्यमयी मौत के बारे में दिखाया गया। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed