{"_id":"64ae832b91021d37c50365af","slug":"these-movies-of-atlee-has-been-made-ruckus-jawan-raja-rani-theri-mersal-bigil-2023-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atlee Film: जवान के अलावा एटली की इन फिल्मों पर मच चुका है बवाल, किसी पर सीन तो किसी पर स्टोरी चोरी का है आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Atlee Film: जवान के अलावा एटली की इन फिल्मों पर मच चुका है बवाल, किसी पर सीन तो किसी पर स्टोरी चोरी का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:58 PM IST
सार
एटली की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू हाल ही में जारी किया गया है, और इस पर सीन चोरी का आरोप लग गया है। एटली की पिछली कुछ फिल्मों पर भी कॉपी का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
एटली की विवादित फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सिनेमा के स्टार डायरेक्टर एटली फिल्म 'जवान' के साथ अपना हिंदी डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी में बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह हाई है। मूवी से जारी किए गए पहले पोस्टर को देखने के बाद से ही फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में बीते दिन 'जवान' का प्रीव्यू जारी किया गया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस प्रीव्यू को देखकर अलग-अलग यूजर्स इसका दूसरे फिल्म से कनेक्शन निकाल रहे हैं। इस तरह एटली पर सीन कॉपी करने का आरोप लगा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब एटली ऐसे किसी विवाद में फंसे हैं। एटली पर इससे पहले भी कभी सीन चोरी, तो कभी कहानी चोरी करने का आरोप लग चुका है।
2 of 6
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू जारी हो गया है, और इसमें शाहरुख खान दमदार किरदार में नजर आए हैं। हालांकि, इस प्रीव्यू को कुछ लोग हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी बता रहे हैं, तो कुछ इसे साउथ की मूवी की नकल बताते देखे गए हैं। कुछ का मानना है कि मूवी में एसआरके का लुक 'मून नाइट' के विलेन लेक्स लूथर से मिलता है, तो किसी को इसमें 'बाहुबली ' की झलक देखने को मिली है।
3 of 6
राजा-रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली के डायरेक्शन में बनी पहली मूवी 'राजा रानी' थी, जिसमें जय, आर्य और नयनतारा जैसे सितारे लीड रोल में थे। फिल्म रिलीज के बाद ही विवादों में घिर गया था। लोगों को इसमें मणिरत्नम की फिल्म 'मौना रागम' की झलक देखने को मिली थी। इसकी कहानी जॉन और रेजिना पर बेस्ड थी, जिनकी जबर्दस्ती शादी कराई गई थी, और बाद में यह जोड़ा परेशानी भरा जीवन बिताने को मजबूर था।
एटली के डायरेक्शन में बनी वर्ष 2016 की मूवी 'थेरी' एक डीसीपी की कहानी है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए अंडरग्राउंड हो जाता है। हालांकि, यह सब इतना आसान नहीं होता है। समय के साथ परेशानियां बढ़ती जाती हैं, और चीजें जरूरत से ज्यादा खराब हो जाती हैं। एटली की इस मूवी पर विजयकांत की फिल्म 'चत्रियां' से कॉपी का आरोप लगा था।
वर्ष 2017 में आई एटली की फिल्म 'मेर्सल' एक डॉक्टर की कहानी है, जिसे अपने सहकर्मी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। हालांकि, यह मर्डर डॉक्टर ने नहीं किया होता है। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों ने आरोप लगाया था कि इसकी कहानी रजनीकांत की फिल्म 'मूंदरू मुगम' से चोरी की गई है। मूवी में विजय और सामंथा रुथ प्रभु जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।