साउथ सिनेमा की बुलंदियों का परचम इस समय पूरी दुनिया में लहरा रहा है। साउथ की फिल्में दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरने में कामयाब रहती हैं। फिल्मों की सफलता के मामले में इसने बॉलीवुड को भी पछाड़ दिया है। अब आलम ऐसा है कि बॉलीवुड से ज्यादा लोगों को साउथ की फिल्मों का इंतजार रहता है। हालांकि, साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने से नहीं चूके हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स तो कामयाब हो गए, लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी रहे, जो हिंदी ऑडियंस पर अपने अभिनय का जादू चलाने में कामयाब नहीं हुए। तो चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
South Celebs: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने में नाकाम रहे साउथ के ये सितारे, बुरी तरह फ्लॉप हुईं फिल्में
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों के जाने-माने नाम हैं। साउथ में अभिनेता की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। विजय ने डियर कॉमरेड और अर्जुन रेड्डी समेत एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। ये फिल्में तेलुगू भाषा में रिलीज हुई थी। बाद में इन फिल्मों का हिंदी वर्जन भी आया, जिसने हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी इनकी लोकप्रियता बढ़ा दी। बता दें कि विजय ने जब बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की तो वह सफल नहीं हुए। अनन्या पांडे के साथ उनकी फिल्म 'लाइगर' को दर्शकों ने बिल्कुल भी प्यार नहीं दिया।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ में उनकी फिल्में दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है। अभिनेत्री को नेशनल क्रश की भी उपाधि मिली हुई है। हालांकि, रश्मिका ने जब अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'गुड बाय' में अपना डेब्यू किया तो दर्शकों की तरफ से उन्हें कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
नागा चैतन्य
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नागा को साउथ से लेकर नॉर्थ तक के दर्शक काफी पसंद करते हैं। नागा ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से बायकॉट कर दिया। इस वजह से नागा का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाया।
रामचरण
ऑडियंस में शायद हो कोई ऐसा हो जो अभिनेता राम चरण को नहीं जानता होगा। फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद राम पूरी दुनिया में खूब लोकप्रियता बटोर रहे हैं। ऐसा माना जाता है की राम जिस भी फिल्म का हिस्सा होते हैं, वो काफी सफल होती है, लेकिन आपको बता दें कि राम चरण बॉलीवुड में नाकाम रहे थे।