फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: बिग बॉस के घर का प्यार नहीं सदाबहार, ईशा-समर्थ से पहले ये सितारे भी कर चुके हैं ब्रेकअप

Thu, 18 Apr 2024 05:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 18 Apr 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
these stars broke up after coming out of Bigg Boss house Isha Malviya Samarth Jurel Gauahar Khan Kushal Tandon
समर्थ जुरेल-ईशा मालवीय - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस के इतिहास में कई सितारों ने अपना हमसफर घर में ही ढूंढ़ा। इनमें से गिनती के सितारे भले ही साथ रहे हों, लेकिन ज्यादातर सितारों ने बाहर आते ही एक दूसरे से दूरी बना ली। हाल ही में, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह पहली बार नहीं हो रहा कि बिग बॉस के घर में बनी जोड़ी घर से बाहर आकर टूट गई हो। इससे पहले भी कई कपल्स ने ऐसा किया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ईशा-समर्थ से पहले किन-किन सितारों ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद अपने रास्ते जुदा कर लिए।
these stars broke up after coming out of Bigg Boss house Isha Malviya Samarth Jurel Gauahar Khan Kushal Tandon
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शमिता शेट्टी और राकेश
बिग बॉस के सीजन 15 में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में आई। यहां पर उनकी जोड़ी राकेश के साथ बनीं, लेकिन शो से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की खबर दे दी।
नई हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं तमन्ना
 
these stars broke up after coming out of Bigg Boss house Isha Malviya Samarth Jurel Gauahar Khan Kushal Tandon
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की जोड़ी काफी चर्चा में रही। शो के दौरान उन्होंने एक दूसरे से शादी करने का भी वादा किया था, लेकिन बाहर आने के बाद ये दोनों भी अलग-अलग रास्तों पर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
these stars broke up after coming out of Bigg Boss house Isha Malviya Samarth Jurel Gauahar Khan Kushal Tandon
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
आसिम  रियाज और हिमांशी खुराना
बिग बॉस के इतिहास का सबसे चर्चित सीजन 13वां रहा है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के अलावा आसिम  रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी की चर्चा रही। इनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद, इन्होंने भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी थी। दोनों ने अपने ब्रेकअप का कारण अलग धर्म से होने को बताया था।
 
विज्ञापन
these stars broke up after coming out of Bigg Boss house Isha Malviya Samarth Jurel Gauahar Khan Kushal Tandon
गौहर खान और कुशाल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
गौहर खान और कुशाल टंडन
गौहर खान और कुशल टंडन बिग बॉस 7 के सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़े रहे। दर्शकों ने इनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों भी अलग हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed