फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: इन टीवी शोज ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपराएं, शो की कहानी से समाज को दी नई दिशा

Tue, 10 Oct 2023 05:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 10 Oct 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
These TV Serials Broke Stereotypes Balika Vadhu Udaan Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Service Wali Bahu
टीवी शोज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और ओटीटी के इस दौर में छोटे पर्दे का भी अपना अलग अस्तित्व है। आज भी कुछ दर्शकों का वर्ग ऐसा है, जो रोजाना टीवी पर शो देखना पसंद करता है।  ऐसे में मेकर्स भी दर्शकों को अच्छे कंटेंट देने में जुट जाते हैं। सास बहू की घिसी पीटी कहानी की इतर अब टीवी की दुनिया भी सामाजिक मुद्दों को स्क्रीन पर बड़ी खूबसूरती से साझा कर रही है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समाज की रूढ़िवादी परंपराओं पर चोट करती नजर आती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं।

These TV Serials Broke Stereotypes Balika Vadhu Udaan Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Service Wali Bahu
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बालिका वधू
छोटे परदे का चर्चित शो बालिका वधू शुरू से ही अपने कंटेंट को लेकर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। या यूं कहें कि बालिका वधू ने अपने कंटेंट से टीवी की दुनिया में क्रांति ला दी थी। शो में अविका गौर मुख्य भूमिका में थीं। बालिका वधु राजस्थान में बरसों से चल रही बाल विवाह पर चोट करती नजर आती है।
Vijay Antony: बेटी की मौत के गम से उबर नहीं पाईं विजय एंटनी की पत्नी, सोशल मीडिया पर लिखा- वापस आ जाओ थंगम
 
These TV Serials Broke Stereotypes Balika Vadhu Udaan Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Service Wali Bahu
उड़ान - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ान
शो उड़ान भी जागरूकता के मुद्दे पर आधारित सीरियल रहा है। शो हमेशा टीआरपी में अव्वल स्थान प्राप्त करता था। इस शो में बंधुआ मजदूरी को बेहतरीन ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया गया है। साथ ही जमींदारी व्यवस्था और किसानों के शोषण को भी शो को कहानी का हिस्सा रहा है। यह सीरियल भी घर घर में काफी पॉपुलर था।
Vijay Antony: बेटी की मौत के गम से उबर नहीं पाईं विजय एंटनी की पत्नी, सोशल मीडिया पर लिखा- वापस आ जाओ थंगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Serials Broke Stereotypes Balika Vadhu Udaan Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Service Wali Bahu
सर्विस वाली बहू - फोटो : सोशल मीडिया
सर्विस वाली बहू
सर्विस वाली बहू शो अपने समय का सबसे ज्यादा चर्चित शो रहा है। इस सीरियल में शादी के बाद एक लड़की के अरमानों को कुचलते हुए दिखाया गया है। एक लड़की जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है, लेकिन उसे अपने ससुराल वालों का साथ नहीं मिलता है और वह अपने करियर की उड़ान को अकेले ही भारती है।
विज्ञापन
These TV Serials Broke Stereotypes Balika Vadhu Udaan Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Service Wali Bahu
शक्ति अस्तित्व के एहसास की - फोटो : Social Media
शक्ति
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की शो में अब तक के सबसे अलग विषय को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। इस शो में एक ट्रांसजेंडर महिला पूरे समाज से अपनी पहचान के लिए लड़ती है। इस शो में भी सामाजिक रूढ़िवादी सोच पर प्रहार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed