सब्सक्राइब करें

OG Box Office Collection: चार दिन में वर्ल्डवाइड 250 करोड़ पार हुई 'ओजी', सोमवार को देश में गिरी फिल्म की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 29 Sep 2025 07:34 PM IST
सार

Pawan Kalyan Og: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के 4 दिन में ही 250 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर चलिए नजर डालते हैं।

विज्ञापन
they call him og box office collection day 5 pawan kalyan emraan hashami
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

साउथ सिनेमा इन दिनों लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रहा है। इसी कड़ी में पवन कल्याण और इमरान हाशमी की मच अवेटेड एक्शन फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' भी शामिल हो गई है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों के भीतर ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। यह पवन कल्याण के करियर की पहली फिल्म है जिसने शुरुआती वीकेंड पर ही इतना बड़ा आंकड़ा छू लिया है। हालांकि सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।

Trending Videos
they call him og box office collection day 5 pawan kalyan emraan hashami
ओजी - फोटो : एक्स
पहले ही दिन से दिखा जलवा
फिल्म की शुरुआत प्रीव्यू शो से ही धमाकेदार रही। ओपनिंग से पहले ही फिल्म ने करीब 21 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज किया। रिलीज के पहले दिन आंकड़ा सीधा 63.75 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। हालांकि दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन कुछ गिरा और यह 18.75 करोड़ और 18.50 करोड़ रहा। चौथे दिन रविवार को भी फिल्म ने 18.50 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में 145.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हो चुका है।
 

यह खबर भी पढ़ें: Video Viral: दुर्गा पंडाल में 'ब्रम्हास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ नजर आए रणबीर कपूर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
they call him og box office collection day 5 pawan kalyan emraan hashami
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास
देश के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'दे कॉल हिम ओजी' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 252 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में से एक बता रहे हैं।
they call him og box office collection day 5 pawan kalyan emraan hashami
OG - फोटो : x
इमरान हाशमी का तेलुगु डेब्यू
फिल्म की खासियत यह भी है कि बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने पहली बार किसी तेलुगु फिल्म में काम किया है। वह फिल्म में ‘ओमी भाऊ’ का किरदार निभा रहे हैं, जो अंडरवर्ल्ड की बागडोर संभालता है। वहीं, पवन कल्याण ‘ओजस गंभीरा उर्फ OG’ के रूप में नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों की टक्कर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
they call him og box office collection day 5 pawan kalyan emraan hashami
ओजी फिल्म - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
निर्देशक सुजीत द्वारा बनाई गई इस फिल्म का निर्माण डी वी वी दानय्या और कल्याण दासरी ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दमदार एक्शन, संवाद और विजुअल्स की वजह से दर्शक इसे बड़े पैमाने पर पसंद कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed