फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jayam Ravi: आरती से तलाक लेने जा रहे हैं जयम रवि? पत्नी ने सोशल मीडिया से अभिनेता के साथ हटाई तस्वीरें

Wed, 26 Jun 2024 11:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 26 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

आरती रवि के सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने के बाद दोनों की तलाक की अफवाहों को हवा मिल गई है। कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आरती रवि के इंस्टाग्राम पर अब सिर्फ उनकी तस्वीरें ही दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Thug Life Actor Jayam Ravi and Aarthi Headed for a divorce His Wife removed photos with Him As Per Reports
जयम रवि और आरती रवि - फोटो : ट्विटर

साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता जयम रवि के तलाक की अफवाहें सामने आ रही हैं। वह बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं। अभिनेता ने 2009 में आरती रवि से शादी की थी। वे अपने निजी जीवन के बारे में कम ही बात करते हैं। मगर दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब कुछ रिपोर्टों में इस बात का दावा किया है कि आरती ने जयम के साथ अपनी तस्वीरें हटा दी हैं। 

Thug Life Actor Jayam Ravi and Aarthi Headed for a divorce His Wife removed photos with Him As Per Reports
जयम रवि और आरती रवि - फोटो : ट्विटर

आरती रवि के सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने के बाद दोनों की तलाक की अफवाहों को हवा मिल गई है। कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आरती रवि के इंस्टाग्राम पर अब सिर्फ उनकी तस्वीरें ही दिख रही हैं। इससे उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, आरती न केवल सोशल मीडिया पर जयम को फॉलो करती हैं, बल्कि वह अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को गर्व से उनकी पत्नी भी बताती हैं। 

Janhvi Kapoor: सेल्फी के लिए प्रशंसकों की भीड़ में फंसी जान्हवी, नेटिजन्स बोले- उन्हें सांस लेने की जगह तो दो

Thug Life Actor Jayam Ravi and Aarthi Headed for a divorce His Wife removed photos with Him As Per Reports
जयम रवि और आरती रवि, शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर

जयम रवि की पत्नि के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, 'मैं प्रभावित नहीं करती। मैं प्रेरित करने की उम्मीद करती हूं। जयम रवि को साथ शादी की है।' हालांकि इन अफवाहों की पुष्टि नहीं हुई है। आरती और जयम रवि ने भी इन अफवाहों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thug Life Actor Jayam Ravi and Aarthi Headed for a divorce His Wife removed photos with Him As Per Reports
जयम रवि और आरती रवि - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयम और आरती के रिश्ते की शुरुआत स्कॉटलैंड में हुई, जब वह अपनी पढ़ाई कर रही थीं। दो साल की दोस्ती के बाद जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने अपने परिवारों को भी इस रिश्ते के बारे में बताया और 2009 में शादी कर ली। वे दो बेटों आरव और अयान के साथ माता-पिता हैं।

विज्ञापन
Thug Life Actor Jayam Ravi and Aarthi Headed for a divorce His Wife removed photos with Him As Per Reports
जयम रवि और आरती रवि बच्चों के साथ - फोटो : ट्विटर

अभिनेता ने इससे पहले अपनी फिल्म 'अडांगा मारू' के लिए एक बातचीत के दौरान अपने बच्चों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर परिवार के बड़े लोग लड़कों से कहते हैं कि रोना मत, लेकिन मैं अपने बेटों को यह सिखाता हूं कि लड़कियों को मत रुलाओ। मैं यह प्रचार के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं सच कह रहा हूं। मेरी फिल्म 'अडांगा मारू' भी यही कहती है, जो मुझे बहुत महत्वपूर्ण लगता है।' 

Jai Shri Ram: जय श्री राम तो नहीं हटेगा, सेंसर बोर्ड के अधिकारी का पक्षपाती रवैया दुनिया के सामने आना ही चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed