फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life Day 6 Collection: लागत निकालने से कोसों दूर है 'ठग लाइफ', जानें छठे दिन का कलेक्शन

Tue, 10 Jun 2025 09:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Jun 2025 09:49 PM IST
सार

Thug Life Box Office Collection Day 6: 'ठग लाइफ' के छठे दिन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। छठे दिन के आंकड़े बहुत ही कम हैं। इसे देखकर लगता है कि फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी।
 

विज्ञापन
Thug Life Box Office Collection Day 6 konw the total earning of kamal haasan film
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

38 साल के बाद कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ आई। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों मिलकर कुछ बड़ा करेंगे। दोनों ने मिलकर बड़ा करने की कोशिश की भी लेकिन दर्शकों ने इसे नकार दिया। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'ठग लाइफ' की। 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ठग लाइफ' छठे दिन ही धड़ाम हो गई। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन किया है।

Thug Life Box Office Collection Day 6 konw the total earning of kamal haasan film
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

'ठग लाइफ' का छठे दिन का कारोबार
सैकनिल्क के मुताबिक कमल हासन की 'ठग लाइफ' ने छठे दिन खबर लिखे जाने तक महज 1.44 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन फिल्म ने 2.3 करोड़ का कारोबार किया था। चौथे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला था। इस दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन 7.75 और दूसरे दिन 7.15 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने सबसे पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस दिन फिल्म ने 15.5 करोड़ का कारोबार किया था। इस तरह से फिल्म ने अब तक 40.64 करोड़ रुपये की कमाई की।

Thug Life Box Office Collection Day 6 konw the total earning of kamal haasan film
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

नायकन सिर्फ एक बार होता है
बताया जाता है कि 'ठग लाइफ' का बजट 180 से 200 करोड़ तक है। ऐसे में जिस तरह से फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है। इस तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अपने बजट भर का भी नहीं कमा पाएगी। भारत में कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। फिल्म की रिलीज के दिन ही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा था नायकन सिर्फ एक बार हो सकता है, बार-बार नहीं।

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life Day 5 Collection: वीकएंड के बाद लड़खड़ा गई कमल हासन की 'ठग लाइफ', जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Thug Life Box Office Collection Day 6 konw the total earning of kamal haasan film
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

कर्नाटक में 'ठग लाइफ' पर पाबंदी
फिल्म 'ठग लाइफ' रिलीज से पहले ही विवादों में थी। कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म को विवाद का फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल 'ठग लाइफ' के प्रचार के दौरान कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी की थी। कर्नाटक के एक संगठन ने इस पर कमल हासन से माफी की मांग की लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया। ऐसे में यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने फिल्म के कर्नाटक में रिलीज होने पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन
Thug Life Box Office Collection Day 6 konw the total earning of kamal haasan film
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

'ठग लाइफ' के बारे में
फिल्म ‘ठग लाइफ’ मूल रूप से तमिल भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म में एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, जिसे कमल हासन ने निभाया है। फिल्म की कहानी अपराध, विश्वासघात और बदले की कहानी के आस-पास घूमती। फिल्म की कहानी मणि रत्नम के साथ मिलकर कमल हासन ने लिखी है।
फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलाम्बरासन टीआर, अबिरामी, जोजू जॉर्ज, नस्सर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अली फजल और रोहित सराफ जैसे कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed