कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग जोरों से चल रही है। फिल्म पर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के कलाकारों की टोली में एक ओर नए सितारें शामिल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसकी शूटिंग अब जैसलमेर में खत्म हो चुकी है। अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
Thug Life: कमल हासन ने सिम्बू के साथ दिल्ली में शुरू की 'ठग लाइफ' की शूटिंग, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन फिलहाल नई दिल्ली में मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग कर रहे हैं। सिलंबरासन उर्फ सिम्बु टीम में शामिल हो गए हैं और टीम के साथ कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। कमल हासन, सिम्बू, अभिरामी, नासर और वैयापुरी की एक फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कथित तौर पर 'ठग लाइफ' की टीम ने एयरोसिटी दिल्ली के संकट मोचन हनुमान मंदिर में कुछ दृश्य फिल्माए।
Prabhas: प्रभास के पास सांस लेने की नहीं है फुर्सत, धड़ाधड़ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेता
'ठग लाइफ' सेट से लीक हुई तस्वीर खूब साझा की जा रही हैं। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था कमल हासन और सिलंबरासन का नया लुक। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 'ठग लाइफ' की टीम फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंची। पिछले दो सप्ताह से मणिरत्नम और टीम राजधानी में फिल्म पर काम कर रहे हैं। कथित तौर पर 'ठग लाइफ' का दिल्ली शेड्यूल 12 मई तक चलेगा। बाकी शेड्यूल चेन्नई और दिल्ली में होंगे।
Silambarasan 💥#Thuglife pic.twitter.com/bUajwt3CjL
Sunday Box Office: 'रुसलान' का हुआ बंटाधार, 'मैदान' की कमाई में सुधार, जानें 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर कमल ने फिल्म में तीन भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे उन्होंने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं।
Sunidhi Chauhan: कॉन्सर्ट के दौरान हुई बदतमीजी से खफा हैं सुनिधि! बोलीं- मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं
वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज इस हाई वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Imtiaz Ali: इस वजह से 'जब वी मेट 2' नहीं बनाना चाहते इम्तियाज अली, करीना के साथ फिर काम नहीं करने पर भी की बात