{"_id":"671b49e0bb4f9bf2e304dcb8","slug":"thursday-box-office-report-jigra-vettaiyan-devara-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-movies-collection-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस से 'जिगरा' की होने वाली है छुट्टी, 'देवरा' और 'विक्की विद्या' की भी सांसें फूली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस से 'जिगरा' की होने वाली है छुट्टी, 'देवरा' और 'विक्की विद्या' की भी सांसें फूली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:09 PM IST
सार
मनोरंजन के शौकीनों के लिए इस वक्त सिनेमाघरों में मानो सूखा पड़ी है। कहने को तो चार-चार फिल्में हैं, लेकिन सभी विदा लेने की कगार पर हैं। 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम 3' की दस्तक से पहले ही इनका बोरिया बिस्तर बंध चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दर्शकों के मनोरंजन के लिए इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में लगी हैं। हालांकि, कोई भी फिल्म धुआंधार कलेक्शन नहीं कर पा रही है। एक तरफ जूनियर एनटीआर की देवरा 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को संघर्ष कर रही है। वहीं, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' भी खास करिश्मा नहीं दिखा पा रही है। आलिया की जिगरा और राजकुमार-तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का कारोबार भी ठप हो चुका है। कल गुरुवार को किसने कितने कमाए? आइए जानते हैं...
2 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'जिगरा' का खेल खत्म
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म जिगरा करीब 80-90 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। लेकिन, अभी यह फिल्म 50 करोड़ रुपये भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाई है। इसका हाल इतना बुरा है कि अब बस सिनेमाघरों से इसकी विदाई होने वाली है। जिगरा ने बुधवार को 50 लाख रुपये कमाए थे। कल गुरुवार को 14वें दिन सिर्फ 40 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.25 करोड़ हो गया है।
3 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेट्टैयन' की कमाई में आई गिरावट
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 150 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म ने बुधवार को 14वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का काबोरबार किया था। लेकिन, कल गुरुवार को 15वें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ कुल कारोबार 141.50 करोड़ रुपये हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
'देवरा' की हालत पस्त
जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत भी अब पस्त हो चुकी है। 300 करोड़ क्लब में शामिल होने में इस फिल्म की सांसे फूल रही हैं। इसके पास कमाई के लिए यही आखिरी तीन-चार दिन बाकी हैं, फिर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम 3' जैसी फिल्में रिलीज हो जाएंगी। कमाई की बात करें तो इसने 27वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, कल गुरुवार को 28वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन 65 लाख रुपये ही रहा। टोटल कमाई 287.90 करोड़ रुपये हो गई है।
Kanguva: तेलुगु राज्यों में रात 1 बजे दिखाई जाएगी सूर्या की फिल्म 'कंगुवा'? फैंस को मिली खुशखबरी, बढ़ा उत्साह
विज्ञापन
5 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।