{"_id":"682cb5d1cad8ed45ec0cd24c","slug":"trisha-krishnan-on-working-with-kamal-haasan-amid-30-years-age-gap-criticism-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trisha Krishnan: 28 साल बड़े कमल हासन के साथ इंटीमेट सीन पर बोलीं तृषा- 'मुझे पहले से ही पता था कि ये होगा'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Trisha Krishnan: 28 साल बड़े कमल हासन के साथ इंटीमेट सीन पर बोलीं तृषा- 'मुझे पहले से ही पता था कि ये होगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 20 May 2025 10:33 PM IST
सार
Trisha Krishnan on Age Gap: हाल ही में 'ठग लाइफ' फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर कई यूजर्स को अच्छा नहीं लगा हैं क्योंकि कमल हासन और तृषा कृष्णन ने इसमें इंटीमेट सीन दिए हैं। इस पर तृषा ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
तृषा कृष्णन, कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के ट्रेलर से सुर्खियां बटोरी हैं। ट्रेलर में तृषा और कमल हासन रोमांस करते हुए हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि फिल्म में 70 साल के हासन अभिनेत्री तृषा जो उनसे काफी छोटी हैं के साथ इंटिमेट सीन कर रहे हैं और किस कर रहे हैं। तृषा कृष्णन अभी 42 साल की हैं। अब इस मामले पर तृषा कृष्णन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा को नहीं कोई हैरानी
ज्यादा एज गैप वाले कलाकारों के एक दूसरे के साथ रोमांस करने पर, जहां सोशल मीडिया पर आलोचना हुई वहीं इस सीन का हिस्सा बनी तृषा को इससे कोई ऐतराज नहीं है। वह इस बात से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं कि लोग इस बारे में क्या कह रहे हैं। उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा 'मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे तब पता था जब उन्होंने (निर्माताओं ने) फिल्म का एलान किया था। मैं उस समय फिल्म का हिस्सा भी नहीं थी। तब तक मैंने इसे साइन नहीं किया था।'
3 of 5
ठग लाइफ ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic
लोगों को नहीं पसंद आया इंटीमेट सीन
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने कमल हासन और तृषा कृष्णन की अदाकारी वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के ट्रेलर से स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। इसमें कमल हासन और तृषा कृष्णन के बीच एक रोमांटिक सीन दिखाया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'नहीं भगवान नहीं।'
यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: 70 की उम्र में कमल हासन के इंटीमेट सीन देखकर भड़के लोग, बोले- ‘हे भगवान…’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@turmericmedia
यूजर्स ने किए कमेंट
इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा 'केवल 30 साल का अंतर। व्यावहारिक रूप से आत्मा के साथी!' कुछ यूजर्स ने इन दृश्यों को परेशान करने वाला बताया तो कुछ ने उम्र के अंतर को बहुत ज्यादा बताया।
विज्ञापन
5 of 5
ठग लाइफ से तृषा का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan
'ठग लाइफ' के बारे में
'ठग लाइफ' फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म में कमल हासन और सिलंबरासन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक गैंगस्टर की यात्रा पर आधारित है जो अपराध की दुनिया में एक युवा लड़के का मार्गदर्शन करता है। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, लड़का एक भरोसेमंद साथी बन जाता है। फिर आगे किस तरह उनका आपस में टकराव होता है, ये फिल्म की कहानी बताती है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।