सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्में देखने के नाम पर सूखा सा पड़ा हुआ है। दर्शकों ने मानो सिनेमाघरों से दूरी बना ली है। इसका सबूत है, बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जो फिल्मों की कमाई हो रही है। बीते काफी वक्त से रिलीज हुईं, लगभग सभी फिल्मों का एक सा हाल ही देखने को मिला है। ये फिल्में ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर पैर टिकाए रखने में असफल रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' और राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, मगर ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई हैं। चलिए जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...
Tuesday Box Office Collection: कुछ ही दिन में 'भैया जी' का हुआ बुरा हाल, 'श्रीकांत' का भी फीका रहा जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 29 May 2024 10:42 AM IST
सार
बीते काफी वक्त से रिलीज हुईं, लगभग सभी फिल्मों का एक सा हाल ही देखने को मिला है। ये फिल्में ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर पैर टिकाए रखने में असफल रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' और राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन