सब्सक्राइब करें

TV Actress: पर्दे पर मां का किरदार निभाने में हिचकिचाईं ये टीवी अभिनेत्रियां, रातोंरात अलविदा कह ठुकराया शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
tv actress Refused to play mother role quit show Parul Chauhan Surbhi Chandna nia sharma Jasmin Bhasin Drashti
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम: @jasminbhasin2806, @dhamidrashti, @niasharma90

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह ही टीवी अभिनेत्रियों की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। टीवी की ये हसीनाएं किसी भी मामले में इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकार के दम पर ये अभिनेत्रियां फैंस के दिलों पर राज  करती हैं। ऐसे में वे पर्दे पर अपने किरदार को लेकर भी सजग रहती है और अपनी उम्र के अनुरूप ही किरदार निभाना पसंद करती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें कई किरदार को निभाने से इंकार करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों इस हसीनाओं ने उस वक्त अपने हिट टीवी शोज को अलविदा कह दिया, जब शो की टीआरपी सातवें आसमान पर थी। दरअसल, इन हिट शोज में एक समय ऐसा आया, जब टीवी की इन अभिनेत्रियों को मां का किरदार निभाना पड़ा, जो इन्हें मंजूर नहीं था, इसकी वजह से इन हसीनाओं ने शो को अलविदा कह दिया।

Trending Videos
tv actress Refused to play mother role quit show Parul Chauhan Surbhi Chandna nia sharma Jasmin Bhasin Drashti
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम: @niasharma90

निया शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है निया शर्मा का। निया टीवी की हॉट और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने कई हिट शोज में काम किया है। टीवी के हिट शो 'जमाई राजा' को इन्होंने इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि शो में उन्हें आगे मां का किरदार निभाना था, जिसकी वजह से अभिनेत्री ने इस शो से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress Refused to play mother role quit show Parul Chauhan Surbhi Chandna nia sharma Jasmin Bhasin Drashti
दृष्टि धामी - फोटो : इंस्टाग्राम: @dhamidrashti

दृष्टि धामी
टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री दृष्टि धामी को टीवी के मशहूर शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में मां का रोल मिला था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया। अभिनेत्री पर्दे पर मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।

tv actress Refused to play mother role quit show Parul Chauhan Surbhi Chandna nia sharma Jasmin Bhasin Drashti
सुरभि चंदना - फोटो : इंस्टाग्राम: @surbhichandna

सुरभि चंदना
टीवी के मशहूर शो 'इश्कबाज' से सुरभि रातोंरात स्टार बन गईं। अभिनेत्री को शो से काफी शोहरत मिली थी, लेकिन शो की डिमांड के मुताबिक उन्हें मां का किरदार निभाना था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। सुरभि इतनी कम उम्र में मां का रोल निभाना नहीं चाहती थीं।

विज्ञापन
tv actress Refused to play mother role quit show Parul Chauhan Surbhi Chandna nia sharma Jasmin Bhasin Drashti
जैस्मिन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम @jasminbhasin2806

जैस्मिन भसीन
 जैस्मिन टीवी के चर्चित शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं और शोज में अपने किरदार को लेकर काफी सजग रहती हैं। ऐसे में टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में जैस्मिन भसीन को भी मां का किरदार निभाना था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed