फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT Box Office Collection Day 8: ‘औरों में कहां दम था’ साबित हुई फुसकी बम, आठवें दिन भी दर्शकों को तरसी

Fri, 09 Aug 2024 11:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 09 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha box office day 8 collection ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ बॉक्स ऑफिस पर फुसकी बम साबित हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं और यह सिर्फ 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही छू पाई है। सिनेमाघरों में अजय और तब्बू की फिल्म दर्शकों के लिए तरसती दिख रही है। निर्माता फिल्म के प्रदर्शन से काफी निराश होंगे, क्योंकि इससे उन्हें काफी उम्मीदें थीं। आइए जानते हैं 'औरों में कहां दम था' के आठवें दिन का कलेक्शन….


 
Auron mein kahan dum tha box office day 8 collection ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को बनाने में 100 करोड़ का खर्च हुआ है, लेकिन इस सौ करोड़ी फिल्म की हालत पंचर नजर आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन से ही रेंगना शुरू कर दिया था। अजय और तब्बू जैसे सितारों के होने के बावजूद भी यह कमाल नहीं कर पाई। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी लागत का सिर्फ दस  प्रतिशत ही कारोबार किया है। बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
साउथ के इन सितारों ने की हैं चार-चार बार शादी
Auron mein kahan dum tha box office day 8 collection ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म से वीकेंड पर थोड़ी बहुत उम्मीद थी, लेकिन उस पर भी पानी फिर गया। वीकेंड पर ‘औरों में कहां दम था’ का दम नहीं दिखा। फिल्म ने पहले सप्ताहांत पर केवल 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि काफी निराशाजनक था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha box office day 8 collection ajay devgan tabu movie total earning
फिल्म 'औरों में कहां दम था' - फोटो : इंस्टाग्राम @neerajpofficial
अब फिल्म की हालत ऐसी हो गई है कि यह लाखों में सिमटती हुई नजर आ रही है। सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद यह आंकड़ा सिर्फ लाखों में दिखाई दे रहा है। फिल्म ने मंगलवार को 95 लाख और बुधवार को 75 लाख का आंकड़ा छुआ। अब इसका ग्राफ नीचे ही गिरता चला जा रहा है।

 
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha box office day 8 collection ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
फिल्म ने सातवें दिन 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन यह बहुत अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि यह इसकी लागत का महज दस प्रतिशत ही है। खैर, इसके आठवें दिन की कमाई की बात करें तो इसने अब तक 30 लाख रुपये जुटाए हैं। वहीं, इसके अब तक के कुल कारोबार की बात करें तो इसने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
John Abraham: 'पान मसाला' का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर भड़के जॉन अब्राहम, लगाया मौत बेचने का आरोप
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed