सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

John Abraham: 'पान मसाला' का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर भड़के जॉन अब्राहम, लगाया मौत बेचने का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 09 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
vedaa star John Abraham slams actors who promote paan masala after fitness talk they selling death to people
जॉन अब्राहम - फोटो : एक्स- @TheJohnAbraham

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में वे लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और इस दौरान वे खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर रहे हैं। इस बीच अब उन्होंने सितारों द्वारा पान मसाला का प्रचार करने को लेकर भी बात की। जॉन अब्राहम स्वस्थ जीवनशैली जीने में दृढ़ विश्वास रखते हैं और अक्सर प्रशंसकों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे में उनका कहना है कि वे पान मसाला जैसी वस्तुओं का विज्ञापन नहीं कर सकते। उन्होंने हाल ही में उन अभिनेताओं की आलोचना की, जो फिटनेस के प्रति जागरूक होने की छवि के साथ-साथ मौत बेचने का भी प्रचार करते हैं।

Trending Videos
vedaa star John Abraham slams actors who promote paan masala after fitness talk they selling death to people
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

जॉन ने हाल ही में कहा, 'अगर मैं ईमानदारी से अपना जीवन जीता हूं और जो मैं कहता हूं, अगर मैं उसका पालन करता हूं तो मैं एक रोल मॉडल हूं, लेकिन अगर मैं लोगों के सामने खुद का एक नकली संस्करण पेश कर रहा हूं और उनकी पीठ पीछे एक अलग व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहा हूं तो वे इसे पहचान लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vedaa star John Abraham slams actors who promote paan masala after fitness talk they selling death to people
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

उन्होंने आगे कहा, 'लोग फिटनेस की बात करते हैं और वही लोग पान मसाला का विज्ञापन करते हैं। मैं अपने सभी अभिनेता मित्रों से प्यार करता हूं और मैं उनमें से किसी का भी अपमान नहीं कर रहा हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं अपने बारे में बात कर रहा हूं, लेकिन मैं मौत नहीं बेचूंगा, क्योंकि यह सिद्धांत का मामला है।' इसके साथ ही जॉन ने पूछा, 'क्या आप जानते हैं कि पान मसाला उद्योग का सालाना कारोबार 45,000 करोड़ रुपये है? इसका मतलब है कि सरकार भी इसका समर्थन कर रही है और इसलिए यह अवैध नहीं है। आप मौत बेच रहे हैं। आप इसके साथ कैसे रह सकते हैं?'

vedaa star John Abraham slams actors who promote paan masala after fitness talk they selling death to people
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

दरअसल, शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं को पहले भी ऐसे ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में, 2022 में अक्षय ने अपने प्रशंसकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और ऐसे ही एक ब्रांड के साथ अपना नाता खत्म कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'ये विज्ञापन 13 अक्तूबर, 2021 को शूट किए गए थे। जब से मैंने सार्वजनिक रूप से विज्ञापन बंद करने की घोषणा की है, तब से मेरा इस ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। वे पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक कानूनी रूप से चला सकते हैं।'

विज्ञापन
vedaa star John Abraham slams actors who promote paan masala after fitness talk they selling death to people
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

जॉन अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में ईमानदारी की वकालत करते रहते हैं। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म की बात करें तो अभिनेत्रा की आगामी फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वे शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे। जॉन अब्राहम की आगामी परियोजनाओं में 'द डिप्लोमैट', 'तारिक' और 'तेहरान' शामिल हैं, जो उनके अपने बैनर जेए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed