फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ulajh BO Collection Day 9: वीकएंड पर भी फीकी पड़ी 'उलझ', नौवें दिन भी पार नहीं कर पाई 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Sat, 10 Aug 2024 08:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Aug 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Ulajh Box Office collection Day 9 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई है। हर गुजरते दिनों के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरता जा रहा है और रोज 'उलझ' दर्शकों के लिए तरस रही है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकेंड पर जरूर फिल्म की हालत सुधरेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छुट्टी के दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आया। वहीं अब नौवें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की...

Ulajh Box Office collection Day 9 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1.75  करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन भी फिल्म ने उछाल के साथ दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन उसके बाद फिल्म की हालात बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती चली गई।

Ulajh Box Office collection Day 9 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

मंडे टेस्ट में 'उलझ' बुरी तरह से फेल हुई। चौथे दिन ही फिल्म की कमाई करोड़ से सीधा लाखों में सिमट के रह गई। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन गिरावट देखने को मिली और इसने 55 लाख रुपये कमाई। वहीं, सांतवें दिन इसकी कमाई 45 लाख रुपये में ही सिमट गई। ऐसे में फिल्म का एक सप्ताह का कलेक्शन कुल 7.2 करोड़ रुपये हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ulajh Box Office collection Day 9 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
उलझ फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78

'उलझ' की हालात आठवें दिन और खराब हो गई। इसने आठवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने नौवें दिन 36 लाख रुपये की कमाई की। छुट्टी के दिन भी फिल्म कमजोर साबित हुई। वहीं, अब इसे रविवार की छुट्टी से कुछ उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
Ulajh Box Office collection Day 9 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

वहीं बात करें फिल्म के कुल कलेक्शन की तो अब तक 'उलझ' 7.91 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 10 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंचने से पहले ही यह दम तोड़ चुकी है। 'उलझ' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed