फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vedaa: 'वेदा' का नया गाना 'जरूरत से ज्यादा' जारी, दिखी तमन्ना और जॉन अब्राहम के प्यार की अधूरी दास्तां की झलक

Sat, 10 Aug 2024 07:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Aug 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Vedaa first song release Zaroorat Se Zyada released John Abraham and Tamannaah Bhatia love story Sharvari
वेदा - फोटो : यूट्यूब: Zee Music Company

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रशंसकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का प्रचार जबर्दस्त तरीके से किया जा रहा है। वहीं, अब प्रशंसकों के बीच उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से नया गाना जारी कर दिया है। फिल्म के नए गाने का शीर्षक 'जरूरत से ज्यादा' है। यह एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक ट्रैक है।

Vedaa first song release Zaroorat Se Zyada released John Abraham and Tamannaah Bhatia love story Sharvari
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
'वेदा' का नया गाना 'जरूरत से ज्यादा' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, जिसमें जॉन अब्राहम 'अभिमन्यु' के रूप में अपनी प्रेमिका को खोने का शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी प्रेमिका का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। आज शनिवार, 10 अगस्त को रिलीज हुआ यह गाना तमन्ना और जॉन के प्रेम की गहराई पर आधारित है, जो बेहद भावनात्मक गीत है।
Vedaa first song release Zaroorat Se Zyada released John Abraham and Tamannaah Bhatia love story Sharvari
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari

इस गाने में जॉन, अब्राहम मेजर अभिमन्यु कंवर के रूप में सेना की वर्दी पहने हुए हैं, जो तमन्ना के किरदार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखते हैं। ट्रैक में जॉन और तमन्ना के किरदारों के बीच प्यार को दिखाया गया है। फ्लैशबैक सीन में कपल शादी कर लेता है और अपनी जिंदगी की नई यात्रा शुरू करता है। वर्तमान समय में अभिमन्यु अलाव के पास बैठकर अपने प्यार को याद करता है। अभिमन्यु अपने प्यार के खोने का गम सहने के लिए हालातों से लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedaa first song release Zaroorat Se Zyada released John Abraham and Tamannaah Bhatia love story Sharvari
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक हैंडल ने इंस्टाग्राम पर 'जरूरत से ज्यादा' का वीडियो साझा किया है। कैप्शन में लिखा है, 'जब प्यार चला जाता है, तो सिर्फ आंसू रह जाते हैं... जरूरत से ज्यादा, एक ऐसा राग जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या हो सकता था।' दिल को छू लेने वाले गाने 'जरूरत से ज्यादा' को गायक अरिजीत सिंह और अमाल मलिक ने गाया है। गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

विज्ञापन
Vedaa first song release Zaroorat Se Zyada released John Abraham and Tamannaah Bhatia love story Sharvari
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

जॉन अब्राहम ने सॉन्ग लॉन्च के मौके पर 'जरूरत से ज्यादा' गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह गाना 'वेदा' में जान डाल देता है और उनके किरदार के भावनात्मक और रोमांटिक रूप को सामने लाता है। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा गाना है, जो प्यार के सबसे शुद्ध रूप को दर्शाता है, जो दिखाता है कि फिल्म सिर्फ एक्शन के बारे में नहीं, बल्कि प्यार के बारे में भी है।' इसके साथ ही उन्होंने पहली बार तमन्ना भाटिया के साथ काम करने को लेकर उत्साह साझा किया। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की 'खेल खेल में' और श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की 'स्त्री 2' से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed