फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'भूल भुलैया 3' का टीजर, इन फिल्मों संग मचाएगा धूम

Sat, 10 Aug 2024 06:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on Global screen in Cinemas on 15 august with vedaa stree 2 Khel Khel Mein
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही प्रशंसकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी। फिल्म हाल ही में नया धमाका करने के लिए तैयार है। दरअसल, इस हफ्ते स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन पर प्रशंसकों की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन भी उस दिन का फायदा उठाने की तैयारी में हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on Global screen in Cinemas on 15 august with vedaa stree 2 Khel Khel Mein
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' का टीजर उसी दिन रिलीज होगा, जिस दिन ये सभी फिल्में सिनेमाघरों में उतरेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूषण कुमार और टीम ने भूल भुलैया 3 के टीजर के लिए दुनिया भर के सिनेमा मालिकों के साथ एक बड़ा सौदा किया है। भूल भुलैया 3 का एक मिनट 32 सेकंड का टीजर स्वतंत्रता दिवस 2024 पर रिलीज होने वाली तीनों फिल्मों- 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' के साथ दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on Global screen in Cinemas on 15 august with vedaa stree 2 Khel Khel Mein
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टी सीरीज ने सीधे तौर पर प्रदर्शकों के साथ जमीनी स्तर पर एक समझौता किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीजर 15 अगस्त से सभी जगह दिखाया जाए, क्योंकि इसका उद्देश्य सिनेमा देखने जाने वाले दर्शकों तक पहुंचना है। इसके जरिए वे दर्शकों को दिवाली 2024 के सप्ताहांत में भूल भुलैया 3 फिल्म के रिलीज होने की जानकारी देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on Global screen in Cinemas on 15 august with vedaa stree 2 Khel Khel Mein
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साल मार्च में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और तृप्ति डिमरी शामिल हुई थीं। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन ने नौ मार्च को सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। 2007 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में अपने अभिनय के लिए तारीफ बटोरने के बाद मंजुलिका उर्फ विद्या बालन की 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है, जिससे यह फिल्म पहले से ज्यादा बड़ी मानी जा रही है। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on Global screen in Cinemas on 15 august with vedaa stree 2 Khel Khel Mein
फिल्म 'भूल भुलैया 3' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

वहीं कार्तिक आर्यन ने मजेदार अंदाज में तृप्ति डिमरी का भी फ्रेंचाइजी में स्वागत किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी दीक्षित भी फिल्म के कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है। 75 दिन के शेड्यूल के बाद फिल्म रैप पार्टी की गई थी। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed