फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein: 'खेल खेल में' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, अक्षय कुमार की फिल्म से हटाए गए ये दो अपशब्द

Sat, 10 Aug 2024 04:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Aug 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
censor board removed Khel Khel Mein 2 cuss words Akshay Kumar film got UA certificate with 134 minutes runtime
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, अम्मी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील की फिल्म 'खेल खेल में' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को लेकर नई-नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। एक ओर फिल्म से निर्माता नया गाना रिलीज करने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसे सुन प्रशंसक खुश हो गए है। दरअसल, फिल्म ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। हालांकि, फिल्म के दो दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने एडिट किया है।

censor board removed Khel Khel Mein 2 cuss words Akshay Kumar film got UA certificate with 134 minutes runtime
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। सीबीएफसी ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया है। इसके साथ ही फिल्म की अवधि का भी खुलासा हुआ है। सेंसर बोर्ड ने 8 अगस्त को ही यूए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को हरी झंडी दिखा दी थी, जिसकी जानकारी निर्माताओं ने दी थी। इसका रनटाइम 134.07 मिनट है यानी 2 घंटे, 14 मिनट और 7 सेकंड है। हालांकि, ताजा जानकारी फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची को लेकर है।

censor board removed Khel Khel Mein 2 cuss words Akshay Kumar film got UA certificate with 134 minutes runtime
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

दरअसल, अब यह पता चला है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से दो दृश्यों को हटाने या उसे म्यूट करने के लिए कहा है। वे दो दृश्य है फिल्म में बोले गए दो अपशब्द। कट लिस्ट के अनुसार, सीबीएफसी की जांच समिति ने किसी भी दृश्य कट का अनुरोध नहीं किया। हालांकि, उन्होंने दो अपशब्दों को म्यूट करने के लिए कहा। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उन दो शब्दों को फिल्म से हटाया गया है या म्यूट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
censor board removed Khel Khel Mein 2 cuss words Akshay Kumar film got UA certificate with 134 minutes runtime
खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसमें कहानी की छोटी सी झलक देखने को मिली थी। ट्रेलर में दिखाया गया था कि सात दोस्त एक रात डिनर पार्टी के लिए मिलते हैं और एक रोमांचक खेल खेलते है, जिसमें वे खुद ही उलझ कर रह जाते हैं। वह खेल होता है फोन का। दरअसल, सभी लोगों के फोन उस समय सार्वजानिक संपत्ति बन जाते हैं और उसके कोई भी मैसेज या कॉल या निजी जानकारी सभी देख सकते हैं। ऐसे में सभी के छिपे राज एक-एक कर बाहर आने लगते हैं, जिसने उनके रिश्तों पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
censor board removed Khel Khel Mein 2 cuss words Akshay Kumar film got UA certificate with 134 minutes runtime
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म ने किया है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, विपुल डी. शाह, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है। फिल्म 'खेल खेल में' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed