फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disney Animated Movies: दर्शकों को खूब पसंद आई वॉल्ट डिज्नी की ये एनिमेटेड फिल्में, बन चुकी हैं सफल फ्रेंचाइजी

Sat, 10 Aug 2024 04:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 10 Aug 2024 04:26 PM IST
सार

आज इस लेख में हम चर्चा करेंगें डिज्नी की उन एनिमेटेड फिल्मों के बारें में, जिसकी सफलता के बाद उन्हें एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया। 
 

विज्ञापन
These animated movies have became Franchise The Lion King Lilo and Stitch, Incredibles Moana
डिज्नी की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios

मनोरंजन की दुनिया में वॉल्ट डिज्नी को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। कई दशकों से डिज्नी लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है। हाल में ही डिज्नी  के मशहूर डी 23 एक्सपो का आगाज हुआ है, जिसमें डिज्नी के आगामी प्रोजेक्टस की जानकारी दी गई। इस एक्सपो में डिज्नी के कई एनिमेटेड फिल्मों का भी काफी जिक्र हुआ। इस दौरान डिज्नी की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म इनक्रेडिबल्स के तीसरे भाग का भी एलान किया गया। आज इस लेख में हम चर्चा करेंगें डिज्नी की उन एनिमेटेड फिल्मों के बारें में, जिसकी सफलता के बाद उन्हें एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया। 

These animated movies have became Franchise The Lion King Lilo and Stitch, Incredibles Moana
'इनक्रेडिबल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'इनक्रेडिबल्स' 
'इनक्रेडिबल्स' डिज्नी की बेहद सफल और लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में रिलीज हुई 'द इनक्रेडिबल्स' से हुई थी। इसे ब्रैड बर्ड ने लिखा और निर्देशित किया था। क्रेग टी. नेल्सन, होली हंटर, सारा वॉवेल, स्पेंसर फॉक्स, जेसन ली, सैमुअल एल. जैक्सन और एलिजाबेथ पेना ने इसमें अपनी आवाजें दी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। इस फिल्म का दूसरा भाग 'इनक्रेडिबल्स 2' साल 2018 में रिलीज किया गया था। अब निर्माताओं ने 'डी 23' एक्सपो में इसके तीसरे भाग का भी एलान कर दिया है।  

These animated movies have became Franchise The Lion King Lilo and Stitch, Incredibles Moana
'मुफासा' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios

'द लॉयन किंग'
'द लॉयन किंग' डिज्नी की एक और शानदार एनिमेटेड फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस एनिमेटेड फिल्म में एक युवा शेर को सत्ता संभालने की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाया गया है, जिसे उसका पिता विरासत सौंपता है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें काफी अच्छा संगीत भी सुनने को मिला था। अब इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी बनाते हुए इसका प्रीक्वेल भी तैयार कर लिया गया है। इस फिल्म का प्रीक्वेल मुफासा इस साल ही क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को ऑस्कर विजेता निर्देशन बैरी जेनकिंस निर्देशित कर रहे हैं। 
Naga Chaitanya: सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे नागा चैतन्य, अपने असिस्टेंट की शादी में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
These animated movies have became Franchise The Lion King Lilo and Stitch, Incredibles Moana
'मोआना 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios

'मोआना' 
साल 2016 में रिलीज हुई 'मोआना' एक म्यूजिकल फंतासी एडवेंचर एनिमेटेड फिल्म थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता के बाद इसे फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया, जिसके बाद अब इसका सीक्वल 'मोआना 2' आ रहा है। हाल में ही इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। बता दें कि यह फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। फिल्म इस साल ही नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
D23 Expo: 'जूटोपिया 2' से लेकर 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' तक, आगामी हॉलीवुड फिल्मों पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
These animated movies have became Franchise The Lion King Lilo and Stitch, Incredibles Moana
'लिलो एंड स्टिच' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneystudios

'लिलो एंड स्टिच' 
'लिलो एंड स्टिच' साल 2002 की अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण वॉल्ट डिज्नी फीचर एनिमेशन द्वारा किया गया था। यह एक बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज रही है, जिसपर कई स्पिन ऑफ भी बन चुके हैं। अब डिज्नी के तरफ से 'डी 23' एक्सपो के दौरान इस फिल्म के अगले भाग को लेकर भी एलान कर दिया गया है। 'लिलो एंड स्टिच' के कई स्पिनऑफ देखे गए हैं, जिनमें 'स्टिच! द मूवी', 'लिलो एंड स्टिच 2: स्टिच हैज ए ग्लिच' और 'लेरॉय एंड स्टिच' भी शामिल हैं। 'लिलो एंड स्टिच: द सीरीज', एक टीवी शो स्पिनऑफ, 2003 से 2006 तक डिज्नी चैनल और एबीसी किड्स पर प्रसारित हुआ था। 
Kay Kay Menon: 'वह करीबी दोस्त हैं', मनोज बाजपेयी के 'खुद को अलग महसूस करने' वाले बयान पर बोले के के मेनन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed