उर्फी जावेद को अपने अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह पैपराजी को एक अलग ढंग की ड्रेस में पोज देती दिखीं। इस ड्रेस के कायल सोशल मीडिया यूजर्स भी हो गए। इस ड्रेस के जरिए उर्फी कहीं ना कहीं कान फिल्म फेस्टिवल पर तंज तो नहीं कस रही हैं। वह भी इस इवेंट में पहुंचने वाली थी लेकिन किसी कारण से जा नहीं पाईं।
Uorfi Javed: उर्फी जावेद नहीं पहुंच सकीं Cannes, मुंबई में दिखाया अपना टैलेंट; यूजर्स बोले-फैशन क्वीन
कान फिल्म फेस्टिवल में ना पहुंच पाने का गम उर्फी जावेद को शायद नहीं है। शुक्रवार को वह मुंबई में पैपराजी को एक यूनीक किस्म की ड्रेस में पोज देती नजर आईं। उर्फी की इस ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूल बनकर सामने आईं उर्फी
उर्फी ने जो ड्रेस पहनी है, वह एक फ्लावर पैटर्न ड्रेस है। यह ड्रेस फूल की तरह खुलती और बंद होती है। इस ड्रेस में उर्फी ने पैपराजी को खूब सारे पोज दिए। उर्फी की इस ड्रेस को सोशल मीडिया यूजर ने भी खूब सराहा है।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी की यह ड्रेस देखकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मैं पहले उर्फी को पसंद नहीं करता था लेकिन अपने टैलेंट से उसने मुझे कायल बना दिया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फैशन क्वीन’। एक और यूजर लिखता है, ‘ टैलेंटेड तो है उर्फी।’ बताते चलें कि उर्फी जो भी ड्रेस पहने नजर आती हैं, उन्हें वह खुद डिजाइन करती हैं।
कान फिल्म फेस्टिवल में ना जाने पर की पोस्ट
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह बात साझा कि थी कि वह वीजा कैंसल होने की वजह से कान फिल्म फेस्टिवल नहीं जा सकीं। इसके अलावा उर्फी यह भी कहती हैं कि कान फिल्म फेस्टिवल में जाना, रेड कार्पेट पर चलना कोई बड़ी अचीवमेंट नहीं है। यह खुद को बस प्रमोट करने का एक जरिया है।
उर्फी सिर्फ अपने फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर हिट नहीं है। वह पहले कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी ही लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी ने किया। हाल ही में वह बतौर होस्ट एक रियालिटी शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ में भी नजर आईं।