फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। हर किसी को अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखना पसंद है। कई लोगों को कॉमेडी तो कई को रोमांटिक फिल्में देखना पसंद है। वहीं, एक्शन फिल्मों के शौकीन तो आपको गली गली में मिल जाएंगे। इसी के चलते बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक एक्शन मूवी धमाल मचा रही हैं। वहीं, इस साल दर्शकों की कई एक्शन फिल्मों पर नजर बनी हुई है। बीते साल 'पठान', 'जवान', ‘गदर 2’ और एनिमल जैसी फिल्मों ने खूब धमाल मचाया था। इस साल 'फाइटर', 'योद्धा' जैसी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, अब दर्शकों को हिंदी और साउथ की आगामी एक्शन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इनमें 'स्काई फोर्स', 'पुष्पा 2' और 'देवरा' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। तो आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं....
Action Movies: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्शन फिल्में मचाएंगी धमाल, दर्शकों की इन फिल्मों पर है नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 16 May 2024 10:53 AM IST
सार
अब दर्शकों को हिंदी और साउथ की आगामी एक्शन मूवीज का बेसब्री से इंतजार है। इनमें स्काई फोर्स, पुष्पा 2 और देवरा जैसी कई फिल्में शामिल हैं। तो आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं....
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन