भारतीय सिनेमा में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में सभी विभिन्न जॉनर की फिल्में होती हैं। सभी जॉनर की फिल्मों का अपना-अपना दर्शक वर्ग होता है। हालांकि, भारत में एक्शन फिल्मों का दर्शक वर्ग काफी बड़ा है। एक्शन फिल्मों को मास ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद करती है। ऐसे में इन फिल्मों की कमाई भी ज्यादा होने के आसार काफी बढ़ जाते हैं। इस साल भी अब तक कई एक्शन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, आने वाले कुछ महीनों में कई और एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में वरुण धवन, शाहिद कपूर, एनटीआर, धनुष और नानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
Upcoming Action Films: इन आगामी फिल्मों में दिखेगा एक्शन का ओवरडोज, वरुण- जॉन की फिल्में भी हैं शामिल
आने वाले कुछ महीनों में कई और एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में वरुण धवन, शाहिद कपूर, एनटीआर, धनुष और नानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रायन'
धनुष के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रायन' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में धनुष खतरनाक एक्शन दृश्यों को अंजाम देते नजर आएंगे। फिल्म का हाल में ही ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें धनुष काफी मारधाड़ करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा प्रकाश राज, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म की रिलीज डेट 26 जुलाई 2024 तय की गई है।
'वेदा'
निर्देशक निखिल आडवाणी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दर्शकों को शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म के अब तक जारी हुए पोस्टर्स से यह बात साफ है कि फिल्म एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बनी है। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है।
'सारिपोधा सानिवारम'
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नानी की आगामी फिल्म सारिपोधा सानिवारम की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में वह खतरनाक एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेता एसजे सूर्या और प्रियंका मोहन भी नजर आएंगे। हाल में ही एसजे सूर्या से जुड़ी एक वीडियो टीम के तरफ से जारी की गई है, जिसमें वह नरकासुर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस किरदार में वह एक खूंखार पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। फिल्म की टीम के तरफ से जारी किए गए अब तक के सभी पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने का काम किया है। फिल्म 29 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है।
Actress: फिल्मों में खलनायिका बन दहशत पैदा कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, नकारात्मक किरदार से भी जीता दिल
'देवरा'
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस आगामी फिल्म का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसमें दर्शकों को काफी सारा एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं। फिल्म में एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, श्रीकांत आदि कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 10 अक्तूबर रखी गई है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे 27 सितंबर को भी रिलीज किया जा सकता है।
'किल' की कमाई में बड़ी गिरावट, जानें 18वें दिन का हाल