ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज का एलान कर दिया है। एक इवेंट के दौरान ओटीटी ने अपने कई प्रोजेक्ट्स से पर्दा उठाया। हिंदी में क्राइम, एक्शन, हॉरर और थ्रिलर फिल्मों-सीरीज के अलावा प्राइम वीडियो पर साउथ की भी कई धांसू फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कौन सी हैं वह फिल्में, आइए जानते हैं...
South Movies: ये धमाकेदार साउथ फिल्में प्राइम वीडियो पर देंगी दस्तक, 'कंगुवा' और 'कांतारा 2' भी कतार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगुवा
सूर्या, बॉबी देओल, दिशा पाटनी और योगी बाबू अभिनती इस फिल्म को लेकर दर्सकों के बीज अलग ही क्रेज है। फिल्म 'एनिमल' में विलेन के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाले बॉबी देओल इस फिल्म में भी खलनायक के रोल में दिखेंगे। निर्देशक शिवा की यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी।
फैमिली स्टार
यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे। इसे निर्माता इसी साल रिलीज करेंगे। रिलीज के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
कांतारा 2
ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा 2' को लेकर भी दर्शकों में गजब का उत्साह है। इस फिल्म का पहला पार्ट यानि 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। अब ऋषभ शेट्टी 'कांतारा 2' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को मेकर्स इसी साल रिलीज करेंगे। यह फिल्म अब अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
M Emmet Walsh Died: 'ब्लेड रनर' अभिनेता एम एम्मेट वॉल्श का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत, निर्देशक शंकर की फिल्म 'गेम चेंजर' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। यह फिल्म भी इसी साल सिनेमाघरों तक पहुंचेगी। थिएटर के बाद फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी, इसका एलान हो चुका है।
Kapkapiii: श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह