फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed : बार-बार बोल्ड ड्रेस संभालती दिखीं उर्फी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Sat, 04 Mar 2023 01:27 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 04 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
urfi javed spoted new look in a fashion event netizens trolled her for bold dress video goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों उर्फी बड़े डिजाइनर के लिए फोटोशूट और फैशन इवेंट्स को लेकर बिजी हैं। हाल ही में उन्हे एक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर देखा गया। इसके बाद वह मशहूर फैशन डिजाइनर अबूजानी और संदीप खोसला के आउटफिट में फोटोशूट करवाती नजर आईं थीं। उर्फी शुक्रवार की शाम को डिजाइनर गौरव गुप्ता के स्टोर लॉन्च के मौके पर पहुंचीं।

urfi javed spoted new look in a fashion event netizens trolled her for bold dress video goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
हमेशा की तरह यहां भी वह अतरंगी अंदाज में नजर आईं। उर्फी के अलावा इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर अर्जून कपूर भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों पोज देते हुए भी दिखाई दिए। इस मौके पर उर्फी  बोल्ड आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर कलर के ब्रालेट के साथ मैचिंग हाई-थाई स्लिट स्कर्ट कैरी किया था। उनका हेयर स्टाइल भी काफी अलग दिख रहा था।
 
urfi javed spoted new look in a fashion event netizens trolled her for bold dress video goes viral on internet
अर्जून कपूर,उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बालों को स्लीक लुक दिया और माथे पर जिग जैग लाइन्स बना रखी थी। उर्फी ने अपने लुक को सिल्वर कलर की हाई हील्स सैंडल्स के साथ पूरा किया था। इस दौरान उर्फी जब कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। तब वह बार-बार अपनी ड्रेस को संभालती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed spoted new look in a fashion event netizens trolled her for bold dress video goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : insta

ड्रेस संभालने का उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब आप से कपड़े ठीक से पहले नहीं जा रहे तो यह पहनने की क्या जरूरत थी। वहीं, दूसरे ने लिखा , ‘माथेपर रोड मैप किस डेस्टिनेशन पर जा रहा है?' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा हैं, ‘ये लड़की पैदा नहीं हुई है, अवतरित हुई है।' तो वहीं, एक ने सवाल पूछते हुए लिखा कि मुझे बताओ उर्फी जावेद मुस्लिम है तो क्या ये कपड़े इस्लाम में सही है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने लहराया बुलंदियों का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में जीता ‘स्पॉटलाइट अवॉर्ड’
विज्ञापन
urfi javed spoted new look in a fashion event netizens trolled her for bold dress video goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि एक समय था जब कोई डिजाइनर उन्हें कपड़े नहीं दे रहा था,जिसके बाद  उन्होंने अपना खुद का डिजाइन बनाना शुरू कर दिया। वहीं, अबुजानी-संदीप खोसला की प्रशंसा  करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया है इसके लिए धन्यवाद।

यह भी पढ़ें-  Sara Ali Khan: लाल ड्रेस में तीखी मिर्ची लगीं सारा, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, एक ने दे दी नमाज पढ़ने की सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed