{"_id":"63bba35285ba35248c7ca188","slug":"urvashi-rautela-got-trolled-after-wearing-torn-stockings-at-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 09 Jan 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। उर्वशी को हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसमें उन्होंने लाल कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की स्टॉकिंग भी पहनी हुई थी। इस दौरान उनकी ड्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी वजह से उर्वशी को ट्रोलिंग की शिकार होना पड़ा।
हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी पिंक ड्रेस में ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह उनका 'फटा हुआ' स्टॉकिंग्स था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यही नहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने उर्वशी को ढंग के कपड़े पहनने की हिदायत भी दे डाली।
उर्वशी की ड्रेस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये लोग सॉक्स फटने के बाद चेंज नहीं करते हैं क्या', दूसरे यूजर ने कहा, 'फट कैसे गए इनके स्टॉकिंग।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'स्टॉकिंग्स उर्वशी के बॉलीवुड करियर जितना ही फटा है।' दूसरे यूजर ने लिखा,
'यह स्टॉकिंग्स शायद उनकी पसंदीदा होगी, इसलिए इसे उर्वशी नहीं फेंक रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्वशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस ट्रोलिंग के बीच कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने अभिनेत्री का समर्थन किया, एक यूजर ने लिखा, 'आखिर लोग एक औरत को लेकर इतना खराब कमेंट कैसे कर सकते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जो लोग उनके फटे स्टॉकिंग्स पर टिप्पणी कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने की खुद कभी ऐसी स्टॉकिंग्स या मोज़े छुपा के ना पहनी हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर रिप्ड जींस हो सकती है तो रिप्ड स्टॉकिंग्स क्यों नहीं??'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।