फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Deportation: इन 10 फिल्मों में दिखा प्रवासियों का दर्द, देव आनंद से लेकर शाहरुख खान तक नजर आए

Sat, 08 Feb 2025 06:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

Dunki: अमेरिका ने हाल ही में अवैध प्रवासी घोषित किए गए 104 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेज दिया। बॉलीवुड की कई फिल्मों में इमिग्रेशन के मुद्दे को दिखाया गया है, जिसमें से एक है शाहरुख खान की 'डंकी'..

विज्ञापन
US Deportation films based on illegal immigrants shah rukh khan dunki United Kacche Refugee the illegal
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका ने हाल ही में अवैध प्रवासी घोषित करते हुए 104 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेज दिया है। वहां से जिस तरह भारतीय नागरिकों को हथकड़ियां पहनाकर वापस भेजा गया, यह पूरे देश में बहस का मुद्दा बना हुआ है। इमिग्रेशन के मुद्दे को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अलग-अलग तरीके से दिखाया गया है। चलिए जानते हैं किन फिल्मों में इसकी झलक देखने को मिली...

US Deportation films based on illegal immigrants shah rukh khan dunki United Kacche Refugee the illegal
देश परदेस - फोटो : एक्स

देस परदेस
1978 में रिलीज हुई फिल्म 'देस परदेस' में इमिग्रेशन की कहानी देखने को मिली थी। फिल्म में देव आनंद, टीना अंबानी, अजित, प्राण और सुजीत कुमार जैसे कई कलाकार थे। फिल्म की कहानी में समीर साहनी (प्राण) विदेश में बेहतर जीवन जीने के लिए अपना परिवार छोड़ देता है। वह विदेश में कमाता है और चाहता है कि उसका परिवार उसके साथ रहे, लेकिन एक दिन अचानक परिवार का संपर्क साहनी से टूट जाता है, जिसके बाद उसका छोटा भाई वीर (देव आनंद) विदेश जाकर जांच-पड़ताल करता है तो उसे वहां अवैध अप्रवासन के मामले देखने को मिलते हैं।

US Deportation films based on illegal immigrants shah rukh khan dunki United Kacche Refugee the illegal
आ अब लौट चलें - फोटो : एक्स

आ अब लौट चलें
1999 में रिलीज हुई फिल्म 'आ अब लौट चलें' एक रोमांटिक फिल्म है लेकिन इसमें भी इमिग्रेशन के मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में एक महत्वाकांक्षी, बेरोजगार युवक नौकरी की तलाश में अमेरिका जाता है और दो लड़कियों के बीच लव ट्राएंगल में फंस जाता है। उसके वीजा की अवधि खत्म होने वाली होती है, ऐसे में वह अमेरिकी लड़की से शादी कर नागरिकता प्राप्त करना चाहता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
US Deportation films based on illegal immigrants shah rukh khan dunki United Kacche Refugee the illegal
रिफ्यूजी - फोटो : एक्स

रिफ्यूजी
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' में भी इमिग्रेशन की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के जरिए अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो लोगों को अवैध रूप से सीमा पार करवाता है। आगे चलकर उसे अपने एक ग्राहक की बेटी से प्यार हो जाता है। अपने प्यार से मिलने के लिए वह सीमा पार करने की कोशिश करता है, लेकिन पकड़ा जाता है।

विज्ञापन
US Deportation films based on illegal immigrants shah rukh khan dunki United Kacche Refugee the illegal
रामजी लंदनवाले - फोटो : एक्स

रामजी लंदनवाले
साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कुक रामजी पर आधारित है, जो भारत के एक छोटे शहर से ताल्लुक रखता है। नौकरी की तलाश में लंदन पहुंचता है और उसे पता चलता है कि उसकी नौकरी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत हो चुकी है। ऐसे में वह आप्रवासन के मुद्दों से और भी अधिक परेशान हो जाता है। अंत में वह यूके की नागरिकता पाने के लिए लंदन की लड़की समीरा से शादी करने के लिए मजबूर हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed